भागलपुर स्टेशन पहुंची हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी जीआरपी

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur News : भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. यात्रियों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है. फिलहाल शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : मंगलवार सुबह करीब छह बजे भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखकर यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही भागलपुर रेल थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रेन से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन

सफर के दौरान अचानक गिरने की आशंका

स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, सफर के दौरान उक्त व्यक्ति अचानक ट्रेन के अंदर ही गिर पड़ा था. इसके बाद उसकी मौत हो गई. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पहचान के लिए सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा

रेल थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए स्टेशन परिसर और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मृतक के पास से ऐसा कोई पहचान पत्र या सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके. इसके बाद पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है.

72 घंटे तक सुरक्षित रहेगा शव

जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस अवधि में यदि कोई परिजन या पहचान करने वाला सामने नहीं आता है तो आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन