रांची से सिलीगुड़ी जा रही आनंद रथ बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

क्षतिग्रस्त ट्रक. | Prabhat Khabar Network
Naugachia NH-31 Bus Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मकनपुर चौक के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रांची से सिलीगुड़ी जा रही आनंद रथ यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे.
Naugachia NH-31 Bus Accident : एनएच-31 पर बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रांची से सिलीगुड़ी जा रही आनंद रथ यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा मकनपुर चौक से पहले हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा.
सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा
टक्कर के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ. हादसे के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया. बाद में सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाना भेज दिया गया, जबकि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक चालक को थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मारी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










