यूपी में अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, लखीमपुर में मगरमच्छ हुए एक्टिव, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट!

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून (AI सांकेतिक तस्वीर)
UP News: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. कहीं जलभराव तो कहीं मगरमच्छ दिखने की घटनाएं भी सामने आई हैं.
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग, लखनऊ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस बीच मुजफ्फरनगर में चार घंटे की बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. वहीं लखीमपुर खीरी में उल नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. नोएडा में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
28 जुलाई से 1 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई से 1 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.
मुजफ्फरनगर में चार घंटे की बारिश से जलभराव
मुजफ्फरनगर में करीब चार घंटे तक हुई बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया. कांवड़ मार्गों पर भी कई फीट तक पानी जमा हो गया. रुड़की रोड समेत कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई.
लखीमपुर में मगरमच्छ से सावधान रहने की अपील
लखीमपुर खीरी के लिलौटीनाथ धाम से गुजरने वाली उल नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी में न उतरने की अपील की है. मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाया गया है. सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, इसलिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है.
नोएडा में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
नोएडा में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई. इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली. बारिश के बाद शहर का तापमान भी कम हुआ और मौसम सुहावना हो गया.
Also Read: मथुरा में मां का खौफनाक कदम, प्रेमी से बात करने में बाधा बन रहा 3 साल के बेटा की कर दी हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Khushboo Kumari
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










