पटना में ई-रिक्शा से चल रहा था नशीली सुई का खेल, भारी मात्रा में इंजेक्शन और देसी पिस्टल के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार
पटना में ई-रिक्शा से चल रहा था नशीली सुई का खेल
Patna: पटना के सुलतानगंज में ई-रिक्शा के जरिए नशीली सूई बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. छापेमारी में 6 आरोपी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, देसी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और ई-रिक्शा बरामद किया है.
Patna: पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में नशीली सूई बेचने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. 8 मई की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के जरिए इलाके में नशीली सूई की सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी के आदेश पर विशेष छापेमारी टीम बनाई गई.
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले दो आरोपियों को एक ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे छापेमारी कर चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया.
भारी मात्रा में नशीली सूई और हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया. इसमें 340 पीस एविल इंजेक्शन, 117 पीस बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, एक लोडेड देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने एक ई-रिक्शा, 19 स्मार्टफोन, 13 कीपैड मोबाइल और 29,420 रुपये नकद भी जब्त किए हैं.
पकड़े गए आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल कुमार, सूरज, विक्की कुमार, मोटो उर्फल, राहुल और गौरव शामिल हैं. ये सभी पटना के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और आसपास के इलाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से एक का पहले से भी आपराधिक इतिहास सामने आया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कितने समय से इस धंधे में सक्रिय था और किन-किन इलाकों में नशीली सूई की सप्लाई कर रहा था.
इस पूरे मामले में सुलतानगंज थाना कांड संख्या 304/21 के तहत एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है.
इसे भी पढ़ें: सारण, सीतामढ़ी से अररिया तक, इन 13 जिलों के विधायकों को नहीं मिली सम्राट कैबिनेट में जगह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










