बिहार में 500 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI कराएगा निर्माण, CM सम्राट ने बताया
क्रिकेट स्टेडियम (सांकेतिक तस्वीर)
Moinul Haque Stadium: बिहार में राजगीर के बाद एक और मॉडर्न क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार होने वाला है. पटना जिले का मोइनुल हक स्टेडियम जल्द ही नए रूप में दिखने वाला है. इसका निर्माण लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा.
Moinul Haque Stadium: राजगीर के बाद अब बिहार को एक और मॉडर्न क्रिकेट स्टेडियम मिलने वाला है. पटना में मोइनुल हक स्टेडियम को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि निर्माण का खर्च बिहार सरकार को नहीं उठाना होगा.
सीएम सम्राट ने क्या बताया?
सीएम सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में यह बताया कि करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पुनर्विकास का खर्च भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI उठाएगा. बिहार सरकार ने स्टेडियम के निर्माण को लेकर BCCI से बातचीत की थी और सरकार के आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है.
कितने एकड़ में तैयार होगा स्टेडियम?
अब बात करते हैं उस स्टेडियम की, जो तैयार होने के बाद पटना की क्रिकेट तस्वीर बदल सकता है. प्रस्तावित क्रिकेट कॉम्प्लेक्स करीब 25 से 30 एकड़ में तैयार किया जाएगा और इसमें दो अलग-अलग क्रिकेट मैदान होंगे. मुख्य स्टेडियम में करीब 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. इसका मतलब साफ है कि पटना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हो सकता है.
खिलाड़ियों के लिए होंगी ये सुविधाएं
लेकिन कहानी सिर्फ दर्शकों की सीटों तक सीमित नहीं है. खिलाड़ियों के लिए भी यहां आधुनिक सुविधाओं का पूरा इंतजाम करने की योजना है. हाईटेक ड्रेसिंग रूम, जिम, स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. पूरे क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में 9 से 16 विकेट तैयार किए जाने की योजना है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल मिल सके.
कब तक तैयार होगा स्टेडियम?
जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम के पुनर्विकास का काम करीब तीन साल में पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है. सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो संभावना है कि लगभग 2029 तक पटना को उसका नया क्रिकेट स्टेडियम मिल सकता है. इस क्रिकेट स्टेडियम के तैयार होने से बिहार में बड़े क्रिकेट आयोजनों के दरवाजे खुल सकते हैं, स्थानीय कारोबार को फायदा मिल सकता है और युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं.
Also Read: 2700 करोड़ की पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन के काम ने पकड़ी रफ्तार, 97 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










