2700 करोड़ की पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन के काम ने पकड़ी रफ्तार, 97 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक
पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)
Pirpainti-Jasidih New Rail Line Project: भागलपुर और इसके आसपास के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है. इसके लिए 97 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा. इसकी लागत लगभग 2700 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
Pirpainti-Jasidih New Rail Line Project: भागलपुर और इसके आसपास के जिलों में रेल कनेक्टिविटी पहले से और भी मजबूत होने वाली है. सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड तक लोगों का आना-जाना आसान होने वाला है. पीरपैंती-जसीडीह नई रेल लाइन परियोजना बेहद खास मानी जा रही है.
पीरपैंती-जसीडीह नई रेल लाइन के निर्माण के बारे में जानकारी सांसद अजय कुमार मंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए दी. उन्होंने लिखा, 'लोकसभा में मेरे प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी की तरफ से भागलपुर क्षेत्र से जुड़ी अलग-अलग रेल परियोजनाओं की स्थिति साझा की गई'.
38 किलोमीटर लंबा रेल लाइन बनकर चालू
जानकारी के मुताबिक, 97 किलोमीटर लंबी पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन की स्वीकृत लागत लगभग 2700 करोड़ रुपये है. अब तक इस परियोजना पर करीब 1697 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 270 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि प्रस्तावित 97 किलोमीटर में से 38 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा होकर चालू भी हो चुका है.
बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लेकिन परियोजना को लेकर अभी काफी काम बाकी है. जमीन अधिग्रहण की बात करें तो टोटल 613 हेक्टेयर में से 338 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है. निर्माण कार्य में 31 बड़े पुलों में से 3 और 119 छोटे पुलों में से 45 पूरे किए जा चुके हैं. इसके अलावा 37 रोड ओवरब्रिज में से 25 का काम भी पूरा हो गया है.
सांसद ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?
सांसद ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, 'पीरपैंती-भागलपुर दोहरीकरण और साहिबगंज-पीरपैंती दोहरीकरण परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन, भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट दोहरीकरण और सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य जारी है'.
आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 'अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कहलगांव, पीरपैंती, सबौर एवं शिवनारायणपुर स्टेशनों का विकास कार्य पूरा हो चुका है और भागलपुर जंक्शन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास कार्य प्रगति पर है. भागलपुर की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की तरफ से किए जा रहे इन प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करता हूं'. इस रेल परियोजना के पूरी तरह तैयार होने के बाद भागलपुर की कनेक्टिविटी को फायदा मिलने की उम्मीद है. यात्रियों की आवाजाही आसान होने के साथ व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










