बिहार के युवाओं को AI-ड्रोन से डिजिटल मार्केटिंग तक की मिलेगी ट्रेनिंग, रोजगार के लिए सम्राट सरकार ने बनाया नया प्लान

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Government: बिहार के युवाओं को आधुनिक तकनीक और नए दौर के रोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. ‘सात निश्चय-3’ के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार होगा. AI, ड्रोन, सोलर, नेटवर्किंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी स्किल की ट्रेनिंग देकर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ‘सात निश्चय-3’ के तहत कुशल युवा कार्यक्रम को अब आगे बढ़ाया जाएगा. यह कार्यक्रम वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहेगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी शेयर की. सरकार ने इस योजना के लिए 430.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इसका मकसद युवाओं को सिर्फ पारंपरिक नौकरियों तक सीमित रखना नहीं है. उन्हें नई तकनीक और भविष्य में मांग वाले क्षेत्रों के लिए तैयार करना है.

AI और ड्रोन से लेकर सोलर तकनीक तक की ट्रेनिंग

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत अब प्रशिक्षण का दायरा पहले से ज्यादा आधुनिक किया जाएगा. युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी.

इसके अलावा सोलर तकनीक, नेटवर्किंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया है. बैंकिंग और टेली सेक्टर से जुड़े जरूरी स्किल भी सिखाए जाएंगे.

युवाओं के लिए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी योजना का हिस्सा होगा. इससे उन्हें दूसरे राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं.

सिर्फ नौकरी नहीं, अपना कारोबार शुरू करने की भी तैयारी

सरकार का फोकस युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी है. इसी वजह से कार्यक्रम में उद्यमिता यानी अपना कारोबार शुरू करने से जुड़ा प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है.

युवाओं को बिजनेस शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी. यानी युवा नौकरी तलाशने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बन सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हर साल 2.57 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण

सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है. योजना के दौरान हर साल 2.57 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.

इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य के रोजगार बाजार की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना है. तकनीक तेजी से बदल रही है और इसके साथ नौकरियों का स्वरूप भी बदल रहा है. ऐसे में नई तकनीक का ज्ञान युवाओं के लिए काफी अहम हो सकता है.

6,436 नए रोजगार के अवसर भी बनेंगे

कुशल युवा कार्यक्रम के विस्तार से 6,436 रोजगार के अवसर सीधे तौर पर सृजित होने की उम्मीद है.

वहीं, AI, ड्रोन, सोलर, नेटवर्किंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं के लिए आगे रोजगार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. बैंकिंग और टेली सेक्टर में भी प्रशिक्षित युवाओं की मांग बनी हुई है.

‘सात निश्चय-3’ के तहत युवाओं पर खास फोकस

सरकार इस कार्यक्रम के जरिए बिहार के युवाओं को नए दौर के रोजगार से जोड़ना चाहती है. योजना का फोकस सिर्फ डिग्री या पारंपरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा.

युवाओं को ऐसी स्किल सिखाने की कोशिश होगी, जिसकी आने वाले वर्षों में बाजार में मांग बढ़ सकती है. इससे उन्हें रोजगार पाने के साथ स्वरोजगार का रास्ता भी मिल सकता है.

Also Read: बिहार की बंद चीनी मिलों पर एक्शन, जमीन विवाद सुलझाकर फिर शुरू होगा उद्योग, सरकार ने बनाई पूरी रणनीति



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन