इस दिन पटना में RJD का लोकभवन मार्च, दिल्ली से तेजस्वी यादव ने किया ऐलान, बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते तेजस्वी

Tejashwi Yadav: बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलाने के आरोप को लेकर सियासत तेज हो गई है. कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए RJD ने 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालने का ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने दिया जाएगा.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलाने के आरोप का मामला अब राजनीतिक रूप से और गरमा गया है. इस मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आंदोलन का ऐलान किया है.

19 अगस्त को लोकभवन तक मार्च

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर बताया कि RJD 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालेगा. यह मार्च वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी मुख्यालय से लोकभवन तक जाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मार्च में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने साफ कहा कि बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने दिया जाएगा.

विपक्षी दलों को भी किया जाएगा आमंत्रित

तेजस्वी यादव ने कहा कि मार्च को लेकर विपक्षी दलों से भी बातचीत की जा रही है. उन्हें भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए. तेजस्वी ने सवाल उठाया कि पूरा देश जानना चाहता है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसके स्तर से दिया गया था.

एक सिपाही के निलंबन पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष की आवाज उठने के बाद एक सिपाही को निलंबित किया गया. लेकिन सवाल यह है कि अब तक संबंधित एसपी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने संसद में इस मुद्दे को उठाने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का आभार भी जताया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

PM, CM और गृह मंत्री पर भी निशाना

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले पर अब तक तीनों की ओर से एक शब्द नहीं कहा गया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या कोई उपमुख्यमंत्री घायल छात्रों से मिलने तक नहीं गया. तेजस्वी ने सवाल किया कि अगर इस दौरान किसी मासूम छात्र की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? प्रेसवार्ता में सांसद मीसा भारती, अभय कुशवाहा और संजय यादव भी मौजूद रहे.

DGP से पहले भी मिल चुके हैं तेजस्वी

इससे पहले तेजस्वी यादव बिहार के DGP विनय कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान AK-47 के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था.

तेजस्वी के नेतृत्व में RJD के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से मुलाकात कर सीवान के एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

पूछा- आखिर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

तेजस्वी यादव ने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की थी कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 के इस्तेमाल का आदेश आखिर किसने दिया.

उन्होंने आरोप लगाया था कि इस तरह की कार्रवाई बिना बड़े अधिकारियों के आदेश के संभव नहीं है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

Also Read: गांव में रह गए मां-बाप, खेत और घर... रोजगार की तलाश में क्यों निकल रहे बिहार के युवा?



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन