आग लगने से चार घर जले, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से चार घर जले, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक महशैली गांव में हादसा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, परवाहा रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक महशैली गांव में सोमवार की मध्य रात्रि आग लगने से चार घर जल गये. घर में रखे बर्तन, अनाज, फर्नीचर, जरूरी कागजात आदि सामान जल गये. वहीं दो दुधारू गाय, दो बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गया. आग की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवारों में मो सफीक, मो रफीक, मो साकिम, मो आजाद शामिल हैं. अगलगी पीड़ित ने बताया कि आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है. इस अगलगी की घटना में करीब पांच लाख का नुकसान होने की बात कही है. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मो इरशाद राही आदि ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. इसके साथ ही विभाग से जल्द सरकारी सहायता पीड़ित परिजनों को मुहैया करवाने की मांग की. इधर रानीगंज अंचल के प्रधान सहायक संजय कुमार ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है. संबंधित राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन