प्रधानमंत्री आवास योजना पर तीन दिवसीय महा-प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

प्रतियोगिता में शामिल बच्चे

नगर पंचायत रानीगंज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर आयोजित तीन दिवसीय महा-प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उनकी रचनात्मकता और योजनाओं के प्रति जागरूकता देखने को मिली. विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Araria PMAY Competition: अररिया जिले के नगर पंचायत रानीगंज द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) विषय पर तीन दिवसीय महा-प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 16 से 18 जुलाई तक आयोजित इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं. स्थानीय लालजी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता हुई संपन्न

आयोजन के तहत 16 और 17 जुलाई को निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई. अब 18 जुलाई को अंतिम चरण के रूप में प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सहित विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन करेंगे.

छात्रों की रचनात्मकता की हुई सराहना

Araria PMAY Competition: नगर पंचायत रानीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की भागीदारी और रचनात्मक कौशल अत्यंत प्रेरणादायी रहा. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिभा को मंच देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना भी है.

'विकसित भारत' का संदेश दिया

चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला के माध्यम से विकसित भारत के सपने को चित्रों में उकेरा. प्रतिभागियों ने आवास, स्वच्छता और समावेशी विकास जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

विजेताओं को मिलेगा सम्मान

कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देशभर से चयनित शीर्ष 30 प्रतिभागियों को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा.


विज्ञापन
रविंद्र यादव

लेखक के बारे में

By रविंद्र यादव

रविंद्र यादव प्रिंट माध्यम में 08 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. रानीगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन