Bhagalpur, पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सम्मान से सम्मानित हुए मेधावी छात्र

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सम्मान से सम्मानित हुए मेधावी छात्र

पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सम्मान से सम्मानित हुए मेधावी छात्र

विज्ञापन

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट,

सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड, पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर (नरगा कोठी) में शनिवार को ””पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सम्मान समारोह”” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा, सचिव डॉ. चंद्रभूषण सिंह, स्व. पूरनमल बाजोरिया के पुत्र नरेंद्र बाजोरिया, पुत्रवधू संध्या बाजोरिया, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अतिथियों ने पूरनमल बाजोरिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सम्मान समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा अरुण से पंचम तक के प्रत्येक सेक्शन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इसके साथ ही विद्यालय में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले भैया-बहनों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए.

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मधुसूदन झा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर शिक्षा और कौशल में उत्कृष्टता प्राप्त करने की जिज्ञासा बढ़ती है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है. नरेंद्र बाजोरिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सम्मान समारोह से विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और शैक्षणिक सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

संध्या बाजोरिया ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिन्हें आज पुरस्कार नहीं मिल पाया है, उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि अगले सत्र में और अधिक मेहनत कर पुरस्कार जीतने का प्रयास करना चाहिए. सचिव डॉ. चंद्रभूषण सिंह ने इस आयोजन को बच्चों की सफलता के लिए एक बेहतरीन पहल बताया.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य ने दिया, मंच संचालन अभिजीत आचार्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ममता जायसवाल द्वारा किया गया. इस अवसर पर मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र, अमर ज्योति, संजीव ठाकुर, शशिकांत गुप्ता, सुबोध ठाकुर, अभय नारायण पांडे, आभाष कुमार, नेहा कुमारी, मोनालिसा कुमारी, साक्षी कुमारी, कविता पाठक, रेणु कुमारी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, मनीष कुमार समेत विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन