एसपी से आयोजन कमेटी के सदस्यों ने की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
एसपी से आयोजन कमेटी के सदस्यों ने की मुलाकात

पांच अप्रैल को निकलेगी रथयात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज.

रामनवमी रथयात्रा को लेकर आयोजन कमेटी के सदस्यों ने एसपी अंजनी कुमार से अररिया में मुलाकात की. जिसमें रथयात्रा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. एसपी ने आयोजन समिति से रूट व विधि व्यवस्था के बारे विस्तृत जानकारी ली. फारबिसगंज में होने वाली ऐतिहासिक रामनवमी रथयात्रा को लेकर समिति के सदस्यों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 05 अप्रैल को निकलने वाली रथयात्रा को लेकर एसपी से मिलकर कार्यक्रम में विधि व्यवस्था, रूट चार्ट, महिला पुलिस बल ज्यादा संख्या में देने पर चर्चा की गयी. मौके पर आयोजन समिति के प्रेम केशरी, अविनाश कन्नौजिया अंशु, मनोज सोनी,आयुष कालू, बिट्टू साह मौजूद थे.

रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर जन-संपर्क अभियान तेज

फारबिसगंज. आगामी पांच अप्रैल को निकलने वाली रामनवमी रथयात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. के लिए श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रति लोगों को जानकारी दी जा रही है. जनसंपर्क से पहले रथयात्रा समिति के कार्यालय में प्रदीप देव ने कहा कि सभी अखाड़ों से संपर्क किया जा रहा है. बताया की सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में राम भक्त इस शोभायात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि ये फारबिसगंज का सबसे बड़ा त्यौहार है. इसमें ग्रामीण इलाकों की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है. जन-संपर्क टीम में प्रदीप देव, भवेश कश्यप, मृत्युंजय शांडिल्य गुड्डू, किशु ठाकुर, मुन्ना गामी, राजा दास, सोनू पासवान, रंजन सरदार, शुभम राय, कन्हैया सहित दर्जनों युवक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन