Muzaffarpur: सिकंदरपुर स्टेडियम में लगी लंबी कतारें, लोक अदालत में ऑन स्पॉट निपटारा

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

सिकंदरपुर स्टेडियम मेंं जुटी लोगों की भीड़

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान ट्रैफिक चालान भरने और मामलों के निपटारे के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पढ़ें पूरी खबर और जानें कैसे मौके पर ही मिल रही है राहत...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही बड़ी संख्या में वाहन मालिक अपने लंबित चालान मामलों को सुलझाने के लिए पहुंचे.

चालान मामलों के लिए बनाई गईं विशेष बेंच

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 विशेष बेंच बनाई गई हैं. इन बेंचों पर वाहन मालिकों को मौके पर ही राहत दी जा रही है. इससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से भी छुटकारा मिल रहा है.

सुबह से लगी रही लोगों की कतार

राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू होते ही सिकंदरपुर स्टेडियम परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. कई वाहन मालिक अपने पुराने चालान और लंबित मामलों के दस्तावेज लेकर पहुंचे. अधिकारियों की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई और निपटारा तेजी से किया जा रहा है.

लोगों को मिल रही राहत

लोक अदालत में मौके पर चालान निपटाने की सुविधा मिलने से लोगों में संतोष देखा गया. वाहन मालिकों का कहना है कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है. वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की गई है.

रिपोर्ट: माधव कुमार

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन