ममता बनर्जी का प्रचार करने बंगाल पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- दीदी लगायेंगी जीत का चौका, राघव चड्ढा पर भी बोले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tejashwi Yadav Kolkata Road show: राजद नेता तेजस्वी यादव ने उत्तर 24 परगना में टीएमसी उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया और जमकर पसीना बहाया. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. साथ ही राघव चड्ढा के पाला बदलने पर बड़ी बात कही.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav Kolkata Road show: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की भी एंट्री हो गयी है. तेजस्वी यादव ने उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त रोड शो किया.

विज्ञापन

राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर कसा तंज

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर भी तंज कसा.

उत्तर 24 परगना में तेजस्वी का पावर शो

तेजस्वी यादव ने बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली विभिन्न विधानसभा सीटों पर टीएमसी के लिए पसीना बहाया. उन्होंने जगदल, भाटपाड़ा और खड़दह विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और रैलियां कीं. तेजस्वी ने ‘एक्स’ पर लिखा- रोड शो में उमड़ा उत्साह और लोगों का प्यार स्पष्ट संकेत दे रहा है कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की प्रचंड बहुमत से वापसी होने जा रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राघव चड्ढा पर बड़ा बयान- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं

कोलकाता पहुंचने पर जब तेजस्वी यादव से आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं. वह (राघव चड्ढा) शायद डर या किसी लालच की वजह से भाजपा में शामिल हुए होंगे.

Tejashwi Yadav Kolkata Road show: ममता की जीत का ‘चौका’

तेजस्वी यादव ने बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के कद की सराहना करते हुए कहा कि जनता का अटूट प्रेम उनके साथ है. भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद दीदी लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी.

इसे भी पढ़ें

कटवा में गरजे योगी आदित्यनाथ- 4 मई के बाद बंगाल में भी चलेगा मेरा बुलडोजर, माफियाओं की तोड़ूंगा हड्डी-पसली

बंगाल में जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे : अमित शाह

ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा

बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, रात 9 बजे तक 92.35 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola