कटवा में गरजे योगी आदित्यनाथ- 4 मई के बाद बंगाल में भी चलेगा मेरा बुलडोजर, माफियाओं की तोड़ूंगा हड्डी-पसली

Updated:
विज्ञापन

Yogi Adityanath In Bengal Purba Barddhaman Rally West Bengal Election 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yogi Adityanath in Bengal: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कटवा रैली में ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल को माफियाओं से मुक्त कराने के लिए यूपी जैसी सख्त सरकार और बुलडोजर की जरूरत है.

विज्ञापन

Yogi Adityanath in Bengal| कटवा/बर्धमान, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में हुंकार भरी. भाजपा प्रत्याशी कृष्ण घोष के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी ने टीएमसी सरकार पर जमकर प्रहार किया.

विज्ञापन

टीएमसी के गुंडों को नहीं मिलेगी छिपने की जगह : योगी

उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह अब बंगाल में भी बुलडोजर चलेगा. 4 मई को चुनावों के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी.

माफियाओं का अहंकार तोड़ेगा यूपी वाला बुलडोजर

योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा- मैं उत्तर प्रदेश में केवल एक्सप्रेस-वे ही नहीं बनाता हूं. उसी एक्सप्रेस-वे पर माफियाओं की हड्डी-पसली तोड़ने का काम भी करता हूं. बंगाल को भी अब ऐसी ही सख्त सरकार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यूपी का बुलडोजर गुंडों के बल और अहंकार को निचोड़ देता है. बंगाल में भी ऐसा ही होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल के कण-कण में लहरायेगा केसरिया : आदित्यनाथ

योगी ने बंगाल की गौरवशाली विरासत को याद करते हुए जनता को राष्ट्रवाद से जोड़ा. उन्होंने कहा कि यह वह माटी है, जिसने खुदीराम बोस जैसे वीर दिये, जो हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गये. यह साहस, स्वाभिमान, अध्यात्म और देशभक्ति की धरा है. उन्होंने कहा कि बंगाल अब तृणमूल के दमनकारी शासन से मुक्ति चाहता है. 4 मई को जब रिजल्ट आयेगा, तो बंगाल के कण-कण में केसरिया लहरायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के पहले चरण में बवाल, नोदा में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, बीरभूम-कुमारगंज में उम्मीदवारों पर हमला

Yogi Adityanath in Bengal: घुसपैठियों और CAA पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुसपैठ और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को बंगाल की जनता का हक नहीं खाने दिया जायेगा. जो लोग इनका साथ दे रहे हैं, भाजपा की सरकार आने पर उनकी खैर नहीं होगी. योगी ने याद दिलाया कि जब भाजपा संसद में CAA बिल लायी थी, तब तृणमूल ने इसका कड़ा विरोध किया था. उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही इस दिशा में ठोस और उपयुक्त कदम उठाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे : अमित शाह

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें PHOTOS

अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में होगा भाजपा का राज, 152 में 110 सीटें जीतेंगे

पानीहाटी में गरजे पीएम मोदी- 92 प्रतिशत वोटिंग ने टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ के अंत पर लगायी मुहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola