बंगाल चुनाव के पहले चरण में बवाल, नोदा में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, बीरभूम-कुमारगंज में उम्मीदवारों पर हमला

Published by :Mithilesh Jha
Published at :23 Apr 2026 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2026 Phase 1 Violence

आम जनता उन्नयन पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की झड़प को रोकने की कोशिश करते सुरक्षा बलों के जवान.

West Bengal Election 2026 Phase 1 Violence: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद और बीरभूम में हिंसा हुई. हुमायूं कबीर और शुभेंदु सरकार पर हमला करने करने के आरोप तृणमूल पर लगे हैं. चुनाव आयोग ने दोनों मामलों में रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 1 Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान हिंसा की छिटपुट घटनाओं और राजनीतिक झड़पों के बीच जारी है. गुरुवार को राज्य की 152 सीटों पर हो रही वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद, बीरभूम और दक्षिण दिनाजपुर जैसे जिलों से तनाव की खबरें आयीं.

चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने इन हिंसक घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. हालांकि, हिंसा के बावजूद मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. अपराह्न 1 बजे तक 62.18 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था.

मुर्शिदाबाद का नोदा बना रणक्षेत्र, लाठीचार्ज

सबसे गंभीर झड़प मुर्शिदाबाद जिले के नोदा इलाके में हुई, जहां आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थक आपस में भिड़ गये. एजेयूपी संस्थापक हुमायूं कबीर जब शिवनगर गांव के एक बूथ पर पहुंचे, तो तृणमूल समर्थकों ने उन्हें ‘भाजपा का एजेंट’ बताकर घेर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के बाद आरोप-प्रत्यारोप

देखते ही देखते दोनों गुटों में ईंट-पत्थर चलने लगे और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा. कबीर ने आरोप लगाया कि पुलिस और टीएमसी मिलकर मतदाताओं को डरा रहे हैं, जबकि टीएमसी उम्मीदवार शाहिना मुमताज खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई

बीरभूम और कुमारगंज में उम्मीदवारों और एजेंटों पर हमला

हिंसा की आग अन्य जिलों तक भी पहुंची, जहां भाजपा के प्रतिनिधियों को निशाना बनाने का दावा किया गया है. बीरभूम के लाभपुर में भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा के पोलिंग एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ. एजेंट के सिर में गंभीर चोटें आयीं हैं. भाजपा ने इसका आरोप तृणमूल पर लगाया है.

West Bengal Election 2026 Phase 1 Violence: दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में टीएमसी प्रत्याशी को पीटा

भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर उस समय हमला हुआ, जब वे एक मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे. पार्टी का दावा है कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी समर्थकों ने उन्हें पीटा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में वोट देने गये वोटर की मौत, पटाशपुर में मतदान के दौरान मातम, जानें पूरा मामला

एक्शन में चुनाव आयोग, वीडियो फुटेज से होगी पहचान

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया. आयोग ने मुर्शिदाबाद समेत सभी प्रभावित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी मांगी है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वीडियो फुटेज के जरिये हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा

बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार

वोटिंग से पहले आसमान से बरस रही आग, पानागढ़ में पारा 43.8 डिग्री पार, दक्षिण बंगाल के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Bengal Voting LIVE: छिटपुट हिंसा के बीच बंपर मतदान, दोपहर एक बजे तक 62 प्रतिशत वोटरों में डाले वोट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola