मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई

Published by :Mithilesh Jha
Published at :23 Apr 2026 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Murshidabad Burwan EVM News West Bengal Election 2026

Murshidabad Burwan EVM News: बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में मुर्शिदाबाद के बरवान में टीएमसी ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाये हैं. पार्टी की उम्मीदवार ने वीवीपैट स्लिप को लेकर उठाये सवाल. आयोग ने जांच के बाद आरोपों को नकारा. फिर से शुरू हुआ मतदान.

विज्ञापन

Murshidabad Burwan EVM News: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के बरवान विधानसभा क्षेत्र में जबर्दस्त तनाव फैल गया. जिले के गोदापाड़ा स्थित बूथ नंबर 186 पर मतदाताओं ने आरोप लगाया कि वे किसी भी उम्मीदवार का बटन दबा रहे हैं, तो वोट सीधे भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जा रहा है. इस गंभीर शिकायत के बाद बूथ पर भारी हंगामा शुरू हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया को रोकना पड़ा.

TMC प्रत्याशी का दावा- बटन कोई भी दबे, स्लिप भाजपा की

तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिमा रजक ने इस घटना को एक बड़ा चुनावी षड्यंत्र करार दिया है. प्रतिमा रजक का कहना है कि ईवीएम के चौथे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार का नाम और प्रतीक है. मतदाताओं की शिकायत है कि वे किसी भी बटन को दबा रहे हैं, लेकिन वीवीपैट (VVPAT) मशीन से निकलने वाली स्लिप में भाजपा का प्रतीक दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ दल की उम्मीदवार के अनुसार, मतदान शुरू होने से पहले की गयी मॉक पोल जांच में मशीन सही पायी गयी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही ऐसी शिकायतें आनी शुरू हो गयीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बूथ पर बढ़ा तनाव, आयोग के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

शिकायत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता बूथ पर पहुंच गये और विरोध प्रदर्शन करने लगे. तनाव बढ़ता देख चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक, सेक्टर अधिकारी और तकनीकी इंजीनियर तुरंत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सघन जांच की.

इसे भी पढ़ें : Bengal Voting LIVE: गर्मी से एक वोटर की मौत, एक चुनावकर्मी बीमार, हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला

Murshidabad Burwan EVM News: तृणमूल प्रत्याशी के आरोप खारिज

बरवान के चुनावी पर्यवेक्षक उज्ज्वल सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी धांधली संभव नहीं है. उन्होंने जांच के बाद इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अब मतदान सामान्य रूप से चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में वोट देने गये वोटर की मौत, पटाशपुर में मतदान के दौरान मातम, जानें पूरा मामला

भाजपा का पलटवार- हार के डर से लगा रहे आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुखेन कुमार बागदी ने तृणमूल के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपनी हार निश्चित देखकर अब बेबुनियाद आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा

वोटिंग से पहले आसमान से बरस रही आग, पानागढ़ में पारा 43.8 डिग्री पार, दक्षिण बंगाल के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

नंदीग्राम के ‘रणवीर’ शुभेंदु अधिकारी पर TMC ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और ‘टाइमिंग’ पर विवाद

नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola