पीपीयू : 16 नये कॉलेजों के लिए प्रभारी प्राचार्यों की हुई नियुक्ति

Published by :AMBER MD
Published at :09 May 2026 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू : 16 नये कॉलेजों के लिए प्रभारी प्राचार्यों की हुई नियुक्ति

यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गयी है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पटना तथा नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित नवस्थापित महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन

शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी जल्द- कुलपति

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत नवस्थापित 16 राजकीय डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए वित्तीय अधिकार के साथ प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति की है. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गयी है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पटना तथा नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित नवस्थापित महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति की गयी है. इनमें राजकीय डिग्री कॉलेज संपतचक, दनियावां, खुशरूपुर, अथमलगोला, बेलछी, घोसवरी, मनेर, रहुई, नूरसराय, बिंद, नगरनौसा, कतरीसराय, थरथरी, कराय परसुराय, परवलपुर और सरमेरा शामिल है. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में सुचारू रूप से पढ़ाई के लिए एक एक शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी. अधिसूचना के अनुसार इन महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित क्लास प्रारंभ कराने, नामांकन प्रक्रिया संचालित करने व आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने की जिम्मेदारी प्रतिनियुक्त प्रभारी प्राचार्यों को सौंपी गयी है.

आवंटित महाविद्यालयों में शीघ्र योगदान करने का निर्देश

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी नामित प्रभारी प्राचार्य अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से तत्काल प्रभाव से विरमित माने जायेंगे तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने आवंटित महाविद्यालयों में शीघ्र योगदान सुनिश्चित करें. सभी प्रभारी प्राचार्यों को संबंधित जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भवन, कक्षा, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही नामांकन, परीक्षा तैयारी, कक्षा संचालन और प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध निष्पादन भी सुनिश्चित करेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कॉलेजों में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. अधिसूचना के अनुसार यह प्रतिनियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन