सम्राट कैबिनेट में 3 पूर्व सीएम के बेटों की एंट्री, निशांत, संतोष और नीतीश ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
नीतीश मिश्रा, निशांत कुमार और संतोष सुमन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है. पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों समेत कई नए और पुराने चेहरों ने शपथ ली. इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस नई टीम में जहां पुराने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया गया है. कई नए चेहरों को भी काम करने का मौका दिया गया है.

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों ने ली शपथ

इस मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को शामिल किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी जगह मिली है. वो पहले भी मंत्री रह चुके हैं. इनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. नीतीश मिश्रा पहले भी बिहार सरकार में अहम विभाग संभाल चुके हैं.

गांधी मैदान में जुटे देश के बड़े नेता

शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य रहा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे. इनके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर नजर आए. एनडीए के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एनडीए का नया स्वरूप और समीकरण

पिछले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और इस्तीफे के बाद बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाली पहली सरकार बनी थी. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी.

वर्तमान एनडीए गठबंधन में बीजेपी और जदयू के साथ-साथ चिराग पासवान की लोजपा (रा), मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा मजबूती से साथ हैं. इसी एकता को दिखाने के लिए मंत्रिमंडल में सभी सहयोगियों को उचित स्थान दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन