UGC के नए नियमों के विरोध में अंबा में जुटा सवर्ण समाज, भाजपा से भी नाराजगी; आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज अंबा में एकजुट हुआ. बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई और मांगों पर विचार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज एकता मंच की ओर से रविवार को अंबा में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सवर्ण समाज के अभिभावक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

बैठक में यूजीसी के नए प्रावधानों, समाज की आपत्तियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी. इस दौरान ‘सवर्ण एकता जिंदाबाद’ और ‘यूजीसी वापस लो’ के नारे लगाये गये.

बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अतुल पांडेय उर्फ पुतुल पांडेय ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया. मुख्य वक्ता भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह और अनिल सिंह ने यूजीसी के नए नियमों पर सरकार से पुनर्विचार करने और संबंधित प्रावधान वापस लेने की मांग की.

बैठक में भाजपा के प्रति भी नाराजगी दिखी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से पहल नहीं होने पर राजनीतिक दलों से अलग होकर भी समाज के साथ खड़ा रहने का निर्णय लिया जा सकता है.

मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मुखिया प्रतिनिधि आकाश कुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर सवर्ण समाज एकजुट है और सरकार तक अपनी बात मजबूती से पहुंचायी जायेगी. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से जुड़ा ऐसा कोई प्रावधान, जिससे समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो, उस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए.

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की. राजकुमार सिंह ने एससी-एसटी एक्ट में पूर्व में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर आपत्ति जतायी. कहा कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को सभी पक्षों की चिंताएं सुनकर निर्णय लेना चाहिए.

अगली बैठक में तय होगी आंदोलन की रूपरेखा

बैठक में अंबा में विरोध मार्च निकालने पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में सवर्ण समाज एकता मंच की समिति का गठन और यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन की तिथि तय की जायेगी.

वक्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को प्रखंड से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि जनसंपर्क और शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से मांग सरकार तक पहुंचायी जायेगी. मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जायेगा.

बैठक में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनमोहन सिंह, भाजपा नेता मृत्युंजय पांडेय, ब्राह्मण विकास एवं जनकल्याण मंच के अध्यक्ष अजित पांडेय, संतन कुमार सिंह, अंशु पाठक, रौशन कुमार, विनीत पांडेय, अभिषेक पांडेय, मुकेश पांडेय, चंदन तिवारी, सुबोध पांडेय, बरनेश पांडेय, श्रीमन पांडेय, अभिषेक सिंह, अंकित पांडेय, शिवम पांडेय, विक्की पांडेय, अखिलेश पांडेय, अरुण पांडेय, रवि पांडेय, राजन पांडेय, भोदु सिंह, सुनील प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह, मंटू सिंह, विकास कुमार, शुभम कुमार सिंह, पंकज सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, विकास कुमार सिंह, सानू सिंह, विवेक सिंह, आशीष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन