नवीनगर स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी में 23.475 लीटर शराब बरामद, दो बैग छोड़कर भागा धंधेबाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के नबीननगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म से 23.475 लीटर शराब बरामद की है. हालांकि, शराब तस्कर सुरक्षा बलों को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा. रेल मार्ग से तस्करी रोकने के लिए निगरानी अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

औरंगाबाद के नवीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त की है. कार्रवाई के दौरान शराब धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

सोननगर जीआरपी थानाध्यक्ष श्याम जी रजक ने बताया कि नवीनगर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर जेपी प्रसाद के नेतृत्व में स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी बरकाकाना-डेहरी पैसेंजर ट्रेन की बोगियों की जांच की गई. जांच के दौरान दो लावारिस काले रंग के संदिग्ध बैग बरामद हुए.

बैग की तलाशी लेने पर उसमें से विभिन्न ब्रांड की कुल 23.475 लीटर शराब मिली. जब्त खेप में 200 एमएल की 75 बोतल देशी शराब, 58 बोतल एक अन्य कंपनी की देशी शराब, 200 एमएल की 17 बोतल रॉयल झारखंड, 180 एमएल की 20 बोतल अंग्रेजी शराब और 375 एमएल की 13 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा बलों की सक्रियता देखते ही धंधेबाज बैग छोड़कर फरार हो गया. उसकी शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए स्टेशन परिसर व आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है.

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जारी रहेगी निगरानी

जब्त शराब को नियमानुसार गयाजी न्यायालय भेजा जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल मार्ग से तस्करी रोकने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन