औरंगाबाद : मदनपुर में 54 पुलिसकर्मियों को मिली प्रमोशन, कंधे पर लगा SI का बैज; बढ़ गई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

मदनपुर थाना परिसर में प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों के कंधे पर बैज लगाते सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के मदनपुर थाना परिसर में रविवार को 54 पुलिस सहायक अवर निरीक्षकों के लिए पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई. सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने सभी को प्रोन्नति देते हुए उनके कंधे पर नए बैज लगाए और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही.

विज्ञापन

औरंगाबाद के मदनपुर थाना परिसर में रविवार को प्रोन्नति पाने वाले 54 पुलिसकर्मियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. कुल 54 पुलिस सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति दी गई.

विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने प्रोन्नति पाने वाले सभी पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी एवं उनके कंधे पर नए बैज लगाए.

सदर एसडीपीओ-2 ने कहा कि प्रोन्नति पाने वालों के लिए उनके जीवन का यह बेहद यादगार क्षण है और अब उनके कंधे पर जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ गई हैं. बेहतर पुलिसिंग के लिए मौजूदा समय में उन्हें हमेशा अपडेट रहना होगा. इसके लिए सभी को टेक्निकली मजबूत होना होगा. यह क्षण बेहद ही गौरव का होता है.

बेहतर कार्य करने और निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने की अपील

उन्होंने प्रोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा. बताते चलें कि सदर-2 अंतर्गत सभी थानों से 54 पुलिस कर्मियों को यह प्रोन्नति दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है.

गणमान्य अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, कुमार संतोष, कन्हैया शर्मा, राहुल कुमार, कुशो कुमार, सुभाष कुमार, एसआई सतीश कुमार, श्रीकांत पाण्डेय, यशवंत कुमार, वीरेंद्र कुमार, अजय पासवान, संजीव पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन