कोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक को किया Unfollow, मोदी और शाह को फॉलो करने लगा ‘लाल बाजार’

Published by :Mithilesh Jha
Published at :09 May 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Police unfollows Mamata Banerjee West Bengal News

Kolkata Police unfollows Mamata Banerjee: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बड़ा बदलाव किया है. पुलिस ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर पीएम मोदी और अमित शाह को फॉलो करना शुरू कर दिया है. जानें पूरी कहानी.

विज्ञापन

Kolkata Police unfollows Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता बदलते ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है. जमीनी स्तर पर सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब डिजिटल दुनिया में भी इसके संकेत दिखने लगे हैं. कोलकाता पुलिस, जिसे अब तक तृणमूल कांग्रेस सरकार का मजबूत स्तंभ माना जाता था, उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘क्लीनअप’ ऑपरेशन चलाया है.

पीएम मोदी और अमित शाह को किया फॉलो

आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है. कोलकाता पुलिस (KP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फॉलो करना शुरू कर दिया है.

सत्ता के साथ बदला लाल बाजार का डिजिटल रुख

KP का मुख्यालय ‘लाल बाजार’ अब पूरी तरह से नये शासन के रंग में रंगता नजर आ रहा है. जैसे ही शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हुआ, उसने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के अकाउंट्स को फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया. उसने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष केंद्रीय नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के बाद अब शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कूचबिहार के दबंग नेता नीशीथ प्रमाणिक

सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म

KP के हेडक्वार्टर लाल बाजार के इस कदम ने नेटिजंस के बीच नयी बहस छेड़ दी है. जानकारों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन हमेशा सरकार के प्रोटोकॉल का पालन करते हैं. चूंकि अब भाजपा सत्ता में है, इसलिए आधिकारिक हैंडल का केंद्र सरकार के प्रमुखों को फॉलो करना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Police: नबान्न से राइटर्स और अब डिजिटल शिफ्ट

यह बदलाव केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. नयी सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि राज्य का सचिवालय ‘नबान्न’ से वापस ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में शिफ्ट किया जायेगा. ऐसे में डिजिटल स्पेस में ममता बनर्जी को अनफॉलो करना यह दर्शाता है कि पुलिस अब केंद्र के साथ बेहतर समन्वय और नयी सरकार के विजन पर काम करने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात

KP पर लगते रहे हैं पक्षपात के आरोप

चुनावी दौर और उससे पहले के संघर्षों में पुलिस पर अक्सर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं. अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह डिजिटल शिफ्ट पुलिस की कार्यप्रणाली में कितनी पारदर्शिता और बदलाव लेकर आता है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में भाजपा राज, ब्रिगेड में शुभेंदु अधिकारी की शपथ के गवाह बने पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम

बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola