जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी.
PM Modi congratulates Suvendu Adhikari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. पीएम ने उन्हें जनता से जुड़ा हुआ नेता बताया. ब्रिगेड में शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी का यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है.
खास बातें
PM Modi congratulates Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नये युग का सूत्रपात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर अटूट भरोसा जताया.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने शुभेंदु को एक ऐसा नेता बताया, जो जमीन से जुड़ा है और बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को गहराई से समझता है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह के बाद प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया संदेश अब तेजी से वायरल हो रहा है.
पीएम मोदी का संदेश- सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं. पीएम ने लिखा- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बहुत-बहुत बधाई. उन्होंने अपनी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में बनायी है, जो लोगों से गहराई से जुड़े हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में भाजपा राज, ब्रिगेड में शुभेंदु अधिकारी की शपथ के गवाह बने पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम
जनता की आकांक्षाओं की समझ है शुभेंदु अधिकारी को
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि बंगाल की शुभेंदु अधिकारी जनता की उम्मीदों और उनकी जरूरतों को बहुत करीब से समझते हैं. मोदी ने उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं भी कीं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PM Modi congratulates Suvendu Adhikari: दो तस्वीरों ने बयां की पूरी कहानी
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के साथ दो बेहद प्रभावशाली तस्वीरें भी साझा कीं, जो भाजपा की विचारधारा और बंगाल की संस्कृति के मिलन को दर्शाती हैं. पहली तस्वीर में शुभेंदु अधिकारी शपथ लेते नजर आ रहे हैं और उनके ठीक पीछे देवी दुर्गा की विशाल तस्वीर दिख रही है. यह तस्वीर बंगाल की शक्ति और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7
मोदी-शुभेंदु की केमिस्ट्री
दूसरी तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए शुभेंदु अधिकारी को बधाई दे रहे हैं. यह तस्वीर केंद्र और राज्य के बीच आगामी ‘डबल इंजन’ सरकार के तालमेल का संकेत दे रही है.
शुभेंदु अधिकारी बोले- आपके आशीर्वाद से बनेगा विकसित बंगाल
प्रधानमंत्री के इस पोस्ट के जवाब में बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे सदैव प्रेरित करेगा. विकसित भारत बनाने के लिए विकसित बंगाल के निर्माण के लिए मुझे पेरणा देगा और मेरा मार्ग प्रशस्त करेगा.
ब्रिगेड का मंच और दिग्गजों का जमावड़ा
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता हैं. उनके शपथ ग्रहण में न केवल प्रधानमंत्री, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा का शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए (NDA) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










