झारखंड की पंचायत का देश में डंका: पाकुड़ की झिकरहिटी इस्ट को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
झिकरहिटी इस्ट पंचायत को वुमेन फ्रेंडली में मिला दूसरा स्थान, Pic Credit- AI for Symbolism Only
National Panchayat Awards 2025: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 के लिए झारखंड के पाकुड़ जिले की झिकरहिटी इस्ट पंचायत का चयन किया गया है. सुशासन और सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इसे 'वुमेन फ्रेंडली' श्रेणी में देश भर में दूसरा स्थान मिला है. पुरस्कार स्वरूप पंचायत को 75 लाख रुपये दिए जाएंगे. आगामी 3 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा.
National Panchayat Awards 2025, रांची, (मनोज सिंह की रिपोर्ट): केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 की सूची में झारखंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पाकुड़ जिले के झिकरहिटी इस्ट पंचायत को ‘वुमेन फ्रेंडली’ (महिला हितैषी) श्रेणी में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. यह पुरस्कार पंचायतों द्वारा सुशासन और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के स्थानीयकरण में किए गए असाधारण कार्यों के लिए दिया जा रहा है.
3 जून को दिल्ली में मिलेगा सम्मान
पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह आगामी 3 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देशभर की चुनिंदा 42 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा. पाकुड़ की इस पंचायत को पुरस्कार स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि ‘वुमेन फ्रेंडली’ श्रेणी में पहला स्थान आंध्र प्रदेश की बाकासेलम पंचायत ने हासिल किया है.
Also Read: तिरपाल के नीचे छिपाकर ले जायी जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप
पुरस्कारों का विस्तृत विवरण
चयनित पंचायतों में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 ग्राम पंचायतों को ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ के लिए चुना गया है. इसके अतिरिक्त, ‘नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ के तहत 8 अन्य पंचायतों का चयन हुआ है, जिनमें 3 जिला पंचायतें, 2 ब्लॉक पंचायतें और 3 ग्राम पंचायतें शामिल हैं. झारखंड की झिकरहिटी इस्ट पंचायत ने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया है कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और उनके कल्याण की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं.
पुरस्कार राशि को गांव के विकास कार्य में किया जाएगा खर्च
पंचायत को मिलने वाले इस 75 लाख रुपये के पुरस्कार राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों और विशेष रूप से महिला कल्याण योजनाओं को और सुदृढ़ करने में किया जाएगा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में इस उपलब्धि को लेकर भारी उत्साह है. प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस पुरस्कार से राज्य की अन्य पंचायतों को भी सुशासन और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी.
Also Read: झारखंड अंडर-20 फुटबॉल टीम में हजारीबाग के रौशन कुमार का चयन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










