विशेष शिविर में बने जाति, निवासी व आय प्रमाण-पत्र, ग्रामीणों को राहत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की चार पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड की चार पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से ग्रामीणों के जाति, निवासी व आय प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया. प्रखंड प्रशासन की पहल से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन जमा कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किये. प्रखंड के डुमरचिर, अमड़ापाड़ा संथाली, बासमती व जामुगड़िया पंचायत भवन में आयोजित शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी थी. राजस्व व प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने आवेदनों की जांच कर योग्य आवेदकों को प्रमाण-पत्र निर्गत किया. दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने बताया कि शिविर के आयोजन से उन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिली. जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सके. इस दौरान बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, जेइ सोहेल शेख ने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया. संबंधित कर्मियों को पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया गयालाल देहरी, राजस्व कर्मचारी वीणा रानी हेंब्रम, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola