हुनर से रोजगार तक: महेशपुर में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन
बैठक में जानकारी सोसाइटी के सदस्य व उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
महेशपुर में ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक. रोजगार के नए अवसर, आय वृद्धि पर जोर.
महेशपुर : ग्रामीण आजीविका, आय वृद्धि एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को महेशपुर-श्रीरामगढ़िया पंचायत भवन में बैठक हुई. टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट, गढ़बाड़ी के सहयोग से आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया फिलिप टुडू ने की. बैठक में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के एसपीवी पीआरईजेएचए फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
युवाओं को रोजगार से जोड़ना बैठक का मुख्य उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ना, परिवारों की आय में वृद्धि करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा. इस दौरान युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई.
सही प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
कल्याण गुरुकुल के प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है. जरूरत उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की है. कल्याण गुरुकुल युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रहा है. उन्होंने ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं तक प्रशिक्षण की जानकारी पहुंचाने और योग्य युवाओं को इससे जोड़ने की अपील की.
बैठक में टैगोर सोसाइटी के प्रकाश घोष, मुखिया फिलिप टुडू, वार्ड सदस्य समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए