गणपति बप्पा मोरया:14 सितंबर से पाकुड़ रेलवे मैदान में सजेगा भक्ति और उत्सव का रंग
बैठक मे मौजूद समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
गणेश चतुर्थी पर पाकुड़ रेलवे मैदान में 28वां बाबा गणपति महोत्सव 14-17 सितंबर तक सजेगा. धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नगर भ्रमण का होगा आयोजन.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. गणेश चतुर्थी के अवसर पर रेलवे मैदान में 28वां बाबा गणपति महोत्सव आयोजित किया जाएगा. महोत्सव की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान की बैठक रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर सत्संग भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता राणा शुक्ला ने की. इसमें समिति के संस्थापक हिसाबी राय, अखिलेश कुमार चौबे और संजय कुमार ओझा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
14 सितंबर को कलश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ
बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की समीक्षा की गयी और इस वर्ष महोत्सव को और भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि बाबा गणपति महोत्सव 14 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को कलश स्थापना और विधिवत गणेश पूजा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा. इसके बाद चार दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
महाआरती के बाद होगी सांस्कृतिक संध्या
15 सितंबर की शाम महाआरती के बाद सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.
मटका फोड़ और डांडिया के बाद होगा नगर भ्रमण
17 सितंबर को मटका फोड़ और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद गणपति प्रतिमा का भव्य नगर भ्रमण कराया जाएगा. नगर भ्रमण के उपरांत बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.
नयी कार्यकारिणी गठित, संजय ओझा बने संयोजक
बैठक के दौरान पुरानी समिति को भंग कर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. नयी समिति में संजय कुमार ओझा को संयोजक, अविनाश पंडित को अध्यक्ष, मुन्ना रविदास को कार्यकारी अध्यक्ष, पिंटू हजार और नितिन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष तथा अजीत मंडल को सचिव बनाया गया.
समिति के सदस्यों ने कहा कि इस बार महोत्सव को यादगार बनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी व्यापक आयोजन किया जाएगा. समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए