नबी की आमद का जश्न, पाकुड़ में निकला भव्य जुलूस; लाठी के करतब रहे आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग | Prabhat Khabar Network

हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर पाकुड़ में निकला भव्य जुलूस, शांति-भाईचारे का संदेश.युवाओं ने लाठी के करतब से मोहा मन.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बुधवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस्लामी झंडों के साथ निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा हाथों में इस्लामी झंडे लेकर शामिल हुए. विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा के दौरान अल्लाह और नबी की आमद के नारों से शहर का माहौल गूंजायमान रहा. जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया.

शोभायात्रा में युवाओं ने लाठियां भांजकर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया. लाठी के करतब देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा.

शांति और भाईचारे का दिया संदेश

हरिणडांगा बाजार मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष तनवीर हाजी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों तक शांति और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है.

उन्होंने युवाओं से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

मस्जिदों और चौक-चौराहों पर दिखी सजावट

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर शहर की मस्जिदों और प्रमुख चौक-चौराहों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा. विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.

शोभायात्रा में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग, लाठियां भांजता नवयुवक | Prabhat Khabar Network
शोभायात्रा में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग, लाठियां भांजते युवक | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

जुलूस के दौरान भी पुलिस पदाधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola