ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों को दी गयी सड़क सुरक्षा की जानकारी
आलूबेड़ा व पाछूवाड़ा पंचायत में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
डीटीओ ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत आलूबेड़ा व पाछूवाड़ा पंचायत में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को सड़क सुरक्षा के पहलुओं की जानकारी दी गयी. अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की. वाहन की छत या ऊपर बैठकर यात्रा नहीं करने का भी संदेश दिया गया. अधिकारियों ने सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए आमजन की सहभागिता पर बल देते हुए हिट एंड रन, गुड समेरिटन व अन्य योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता एवं मुआवजा राशि की भी जानकारी दी. इस दौरान उपस्थित लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया. सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए