तारातला हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपए, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक
तारातला गोदाम हादसे में जान गंवाने वालों के लिए पीएम मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान.
Taratala Godown Collapse Update: कोलकाता का तारातला गोदाम हादसे के मृतकों के निकट परिजनों को 12-12 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा. घायलों को 50 हजार रुपए मिलेंगे. 10 लाख रुपए बंगाल सरकार और 2 लाख रुपए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देने का ऐलान किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Taratala Godown Collapse Update: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला गोदाम हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को 12-12 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही मृतकों के निकट परिजन को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान कर चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. कोलकाता में हुई इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है.
मृतकों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपए
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजा देने की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपए दिये जायेंगे. बुधवार को हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मिले.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने जताया शोक
कोलकाता में हुए हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शोक व्यक्त किया है. राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि कोलकाता में एक गोदाम की छत गिरने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. उपराष्ट्रपति ने भी दुख जताते हुए कहा कि कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में लोगों की मौत से वह बेहद व्यथित हैं.
इसे भी पढ़ें
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का छत गिरने के बाद अब हुगली में स्कूल भवन का हिस्सा ढहा
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










