अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने मांगा आवाज का नमूना, हाईकोर्ट पहुंचे ममता बनर्जी के भाईपो
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी.
Abhishek Banerjee News: बंगाल चुनाव के दौरान डीजे वाले बयान मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी का वॉयस सैंपल मांगा, तो टीएमसी नेता हाईकोर्ट पहुंच गये. जानें टीएमसी नेता के वकील ने हाईकोर्ट में क्या दलील दी. क्या है पूरा मामला?
खास बातें
Abhishek Banerjee News: ममता बनर्जी के भतीजे और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी के नोटिस के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. बंगाल चुनाव 2026 के दौरान डीजे वाले बयान मामले की जांच के लिए सीआईडी ने अभिषेक को आवाज का नमूना (वॉयस सैंपल) संग्रह करने का नोटिस दिया था. डायमंड हार्बर के सांसद ने निचली अदालत द्वारा दी गयी अनुमति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है.
अभिषेक के वकील बोले- आवाज पर कोई विवाद नहीं
अभिषेक बनर्जी की ओर से पेश अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल ने कभी भी संबंधित ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज होने से इनकार नहीं किया. ऐसे में जब आवाज की पहचान को लेकर कोई विवाद नहीं है, तो आवाज का नमूना संग्रह करने की क्या आवश्यकता है? इसी आधार पर उन्होंने अदालत से निचली अदालत के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है.
निचली अदालत ने सीआईडी की अर्जी पर दिया था आदेश
मामला विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये एक बयान से जुड़ा है. चुनाव समाप्त होने के बाद इस संबंध में साइबर अपराध की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गयी थी. बाद में जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी गयी. बिधाननगर अदालत ने सीआईडी की अर्जी स्वीकार करते हुए अभिषेक बनर्जी को 30 जून को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Abhishek Banerjee News: 29 जून को हो सकती है सुनवाई
आदेश के अनुसार, मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में उनकी आवाज का नमूना लिया जाना था. इसी प्रक्रिया के तहत सीआईडी अधिकारियों ने उनके कालीघाट स्थित आवास पर नोटिस सर्व किया. इसी नोटिस के खिलाफ अभिषेक ने हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है. इस याचिका पर सोमवार (29 जून) को सुनवाई हो सकती है.
इसे भी पढ़ें
इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं अभिषेक बनर्जी, हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला
युवराज से कैसे संकटग्रस्त नेता बन गये अभिषेक बनर्जी, ममता दीदी के भतीजे की 4 सबसे बड़ी चुनौतियां
कैश फॉर जॉब स्कैम : अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी, कालीघाट में छापा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










