1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ आया NoiseFit Halo 3, जानें कीमत

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

NoiseFit Halo 3 (Photo: Noise)

NoiseFit Halo 3 एक नई स्मार्टवॉच है जिसमें 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, AI फीचर्स और हेल्थ ट्रैकिंग मिलती है. यह Android और iOS दोनों से जुड़ती है. ये लगभग 7 दिन की बैटरी लाइफ के साथ ₹5,499 में उपलब्ध है.

विज्ञापन

Noise ने भारत में अपना नया स्मार्टवॉच NoiseFit Halo 3 लॉन्च कर दिया है. यह उनकी Halo सीरीज का लेटेस्ट और अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें आपको एक स्टाइलिश राउंड डायल मिलता है, जिसके साथ 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. सबसे खास बात यह है कि इसमें कंपनी का Noise AI Pro सिस्टम दिया गया है, जो AI की मदद से आपकी प्रोडक्टिविटी को और आसान बनाने का दावा करता है. आइए फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.

NoiseFit Halo 3 की कीमत और उपलब्धता

NoiseFit Halo 3 की भारत में शुरुआती लॉन्च कीमत ₹5,499 रखी गई है. यह स्मार्टवॉच आपको कई स्टाइलिश ऑप्शन में मिल जाएगी, जैसे Metal Black, Leather Brown, Leather Blue और Silicon Black वेरिएंट. उपलब्धता की बात करें, तो यह स्मार्टवॉच अभी खरीदने के लिए Noise की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर भी आसानी से मिल रही है.

NoiseFit Halo 3 के फीचर्स

NoiseFit Halo 3 में आपको 1.43-इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसका राउंड डायल डिजाइन और इंटीग्रेटेड स्ट्रैप इसे एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है. साथ ही डायल के आसपास की प्रिसिजन कटिंग इसे और भी शानदार बनाती है.

इस स्मार्टवॉच में Noise का नया Noise AI Pro सिस्टम दिया गया है. इसमें आपको वॉइस कमांड्स, मॉर्निंग ब्रिफ, AI वॉइस ट्रांसक्रिप्शन और Super Notifications जैसी सुविधाएं मिलती हैं. खास बात यह है कि Super Notifications की मदद से आपको OTP, राइड अपडेट्स और डिलीवरी अलर्ट जैसी जरूरी जानकारी सीधे वॉच पर मिल जाती है, वो भी सिर्फ सपोर्टेड Android फोन के साथ.

इस स्मार्टवॉच में आपको एक कस्टमाइजेबल Smart Dashboard मिलता है. इसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5 widgets जोड़ सकते हैं. जैसे कि म्यूजिक कंट्रोल, AQI (हवा की क्वालिटी अपडेट), पानी पीने की याद दिलाने वाला hydration reminder और स्लीप ट्रैकिंग.

हेल्थ और फिटनेस के लिए भी इसमें काफी आसान और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. सिर्फ एक टैप में आप हार्ट रेट, स्ट्रेस लेवल और SpO2 (ऑक्सीजन लेवल) चेक कर सकते हैं.

NoiseFit Halo 3 में एक बहुत ही काम की फीचर Noise Vault मिलता है. इसकी मदद से आप अपने फ्लाइट टिकट, मूवी पास, कॉन्सर्ट टिकट या किसी भी तरह के QR कोड सीधे अपनी स्मार्टवॉच में सेव कर सकते हैं.

इसके अलावा यह स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों ही फोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाती है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह वॉच आराम से 7 दिन तक चल सकती है.

यह भी पढ़ें: 13 दिन तक बैटरी चलने वाली स्मार्टवॉच की सेल शुरू, जानें फीचर्स और कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola