Muzaffarpur: आज से अंडर-11 और 13 जिला शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News under 11 under 13 chess championship starts

शतरंज खेलते बच्चे (AI जेनरेटेड)

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आज से अंडर-11 और अंडर-13 जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू होगी. 25 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता के विजेता राज्यस्तरीय मुकाबलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आज से अंडर-11 और अंडर-13 जिला शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है. बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग स्कूलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. दो दिवसीय इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

25 स्कूलों के 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के करीब 25 विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. बालक और बालिका दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे. आयोजन अध्यक्ष अमिताभ चंद्रा और आयोजन सचिव अभास कुमार को बनाया गया है.

छह चक्रों में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार होंगे. खिलाड़ियों के बीच कुल छह राउंड की बाजियां खेली जाएंगी. हर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा.

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

सभी वर्गों में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंडर-11 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 15 मई से लखीसराय में और अंडर-13 प्रतियोगिता 28 मई से कटिहार में आयोजित होगी.

चयनित खिलाड़ियों का खर्च उठाएगा संघ

जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित खिलाड़ियों का पूरा खर्च संघ की ओर से उठाया जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह आठ बजे होगा, जबकि समापन रविवार दोपहर दो बजे किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन