Kia Syros EV के 5 वेरिएंट्स में कौन है सबसे वैल्यू फॉर मनी? खरीदने से पहले जानें

Updated:
विज्ञापन

Kia Syros EV / Image: Kia

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kia Syros EV भारत में ₹13.50 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. यह इलेक्ट्रिक SUV 526Km तक की रेंज, दो बैटरी ऑप्शन और 5 वेरिएंट्स के साथ आती है. यहां जानें कीमत, फीचर्स और कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Kia Syros EV आपके लिए एक नया ऑप्शन हो सकती है. Kia ने इसे ₹13.50 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह इलेक्ट्रिक SUV 526Km तक की रेंज, बड़ा 51.4kWh बैटरी पैक और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. नई Kia Syros EV कुल 5 वेरिएंट और 2 बैटरी ऑपशंस में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत, रेंज, फीचर्स और कौन-सा वेरिएंट खरीदना सबसे बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

Kia Syros EV की कीमत

वेरिएंट42kWh बैटरी51.4kWh बैटरी
HTK₹13.50 लाख ---
HTK+₹14 लाख₹17 लाख
HTX₹16 लाख₹18 लाख
HTX+ ---₹19.50 लाख
X-Line ---₹20 लाख

कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) प्लान भी दे रही है. इसके तहत ग्राहक ₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर SUV खरीद सकते हैं. बैटरी के लिए ग्राहकों को ₹3.3 प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा.

वेरिएंट वाइज फीचर्स

HTK (बेस वेरिएंट)

  • LED हेडलैंप
  • 16-इंच अलॉय व्हील
  • फ्लश डोर हैंडल
  • 12.3-इंच टचस्क्रीन
  • 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • 4 स्पीकर + 2 ट्वीटर
  • ड्राइव मोड
  • रियर AC वेंट
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

HTK+

इस वेरिएंट में बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अलावा और कई एडिशनल फीचर्स मिलते हैं-

  • रियर कैमरा
  • क्रूज कंट्रोल
  • 100W Type-C चार्जिंग
  • 17-इंच अलॉय व्हील (ER वर्जन)

HTX

इस वेरिएंट में और कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे-

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली रियर सीट
  • 60:40 स्प्लिट सीट
  • रियर आर्मरेस्ट
  • रियर डिफॉगर
  • OTA अपडेट (ER)
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (ER)

HTX+

इसमें HTX वेरिएंट से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं-

  • ऑटो फ्लश डोर हैंडल
  • लेदरेट सीट
  • 8-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम
  • वायरलेस चार्जर
  • वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट
  • 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर
  • बैटरी हीटिंग सिस्टम
  • ड्यूल डैशकैम

X-Line

टॉप मॉडल में बाकी वेरिएंट्स से ज्यादा एक्स्ट्रा और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं-

  • Level-2 ADAS
  • Vehicle-to-Load (V2L)
  • डिजिटल की
  • 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
  • LED फुटवेल लाइट
  • लोगो प्रोजेक्शन के साथ पडल लैंप

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं

Kia ने Syros EV में स्टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • 6 एयरबैग
  • ABS और EBD
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • हिल स्टार्ट असिस्ट
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • चारों पहियों में डिस्क ब्रेक
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • ऑटो डोर अनलॉक
  • रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट

कौन-सा वेरिएंट खरीदना सबसे बेहतर?

अगर कीमत और फीचर्स के बीच अच्छा बैलेंस चाहते हैं, तो HTX वेरिएंट सबसे बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है. इसमें बड़े 51.4kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है, जिससे लंबी रेंज मिलती है. साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट, 60:40 स्प्लिट सीट, रियर आर्मरेस्ट और कई जरूरी प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं, HTX+ और X-Line वेरिएंट में एक्स्ट्रा फीचर्स जरूर मिलते हैं, लेकिन उनकी कीमत के मुकाबले मिलने वाले फीचर्स हर खरीदार के लिए उतने जरूरी नहीं हो सकते. इसलिए ज्यादातर ग्राहकों के लिए HTX वेरिएंट सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: MG Windsor EV हुई महंगी, 60,000 रुपये तक बढ़े दाम, जानें कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola