MG Windsor EV हुई महंगी, 60,000 रुपये तक बढ़े दाम, जानें कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा

MG Windsor EV (Photo: mgmotor.co.in)
JSW MG Motor India ने MG Windsor EV की कीमतों में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Commute (फ्लीट) वेरिएंट में हुई है. हालांकि, कार की बैटरी, रेंज और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
अगर आप JSW MG Windsor EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. इससे पहले JSW MG Motor India ने 1 जुलाई से अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी का कहना है कि इनपुट और ऑपरेशनल लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. आइए जानते हैं कौन सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ है.
कितनी बढ़ी MG Windsor EV की कीमत?
MG Windsor EV के रेगुलर वेरिएंट्स की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की गई है. सबसे बड़ा झटका Excite वेरिएंट को लगा है. इसकी कीमत अब 60,000 रुपये बढ़ गई है. वहीं, 38 kWh बैटरी पैक वाले Exclusive और Essence वेरिएंट अब पहले के मुकाबले 46,900 रुपये महंगे हो गए हैं. दूसरी ओर, 52.9 kWh बैटरी पैक के साथ आने वाले Exclusive Pro और Essence Pro वेरिएंट की कीमतों में भी इजाफा हुआ है.
इनमें Exclusive Pro अब 51,900 रुपये और Essence Pro 39,900 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीं, फ्लीट ग्राहकों के लिए अप्रैल 2026 में लॉन्च किए गए Commute वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा इजाफा हुआ है. इस वेरिएंट की कीमत 75,000 रुपये बढ़कर अब 14.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है.
| वेरिएंट | पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम) | नई कीमत (एक्स-शोरूम) | कितनी बढ़ी कीमत |
| Excite | ₹14.09 लाख | ₹14.69 लाख | +₹60,000 |
| Exclusive | ₹15.52 लाख | ₹15.99 लाख | +₹46,900 |
| Essence | ₹16.52 लाख | ₹16.99 लाख | +₹46,900 |
| Exclusive Pro | ₹17.37 लाख | ₹17.89 लाख | +₹51,900 |
| Essence Pro | ₹18.59 लाख | ₹18.99 लाख | +₹39,900 |
| Commute (फ्लीट) | ₹13.49 लाख | ₹14.24 लाख | +₹75,000 |
अगर आप एक साथ ज्यादा रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो MG का Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी चुन सकते हैं. इस स्कीम में कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है. लेकिन इसके बदले आपको बैटरी के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन प्राइस देना होता है.
MG Windsor EV: बैटरी, रेंज और फीचर्स
MG Windsor EV में कीमतों के अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है. यानी अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो फीचर्स और बैटरी ऑप्शन पहले जैसे ही मिलेंगे. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 38 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर 331 km तक की रेंज देता है. वहीं, Pro वेरिएंट में बड़ा 52.9 kWh बैटरी पैक मिलता है. इसकी दावा की गई रेंज 449 km है.
इतना ही नहीं, Pro वेरिएंट में कुछ एक्स्ट्रा प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधा मिलती है. वहीं टॉप-एंड Essence Pro वेरिएंट में Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल है.
ये भी पढ़ें: 13.49 लाख रुपये में लॉन्च हुई Kia Syros EV, सिंगल चार्ज में चलेगी 526km तक, जानें खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










