13.49 लाख रुपये में लॉन्च हुई Kia Syros EV, सिंगल चार्ज में चलेगी 526km तक, जानें खासियत

Updated:
विज्ञापन

Kia Syros EV (Photo: KIA)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kia ने भारत में नई Syros EV को लॉन्च किया है. यह इलेक्ट्रिक SUV 526 km तक की सर्टिफाइड रेंज, लेवल-2 ADAS, 30-इंच Trinity डिस्प्ले और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

Kia ने आखिरकार भारत में अपनी नई Syros EV लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है. इसके साथ ही कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अब Carens Clavis EV, EV6 और EV9 के साथ यह दूसरा सबसे किफायती इलेक्ट्रिक मॉडल बन गया है. डिजाइन के मामले में Syros EV काफी हद तक अपने पेट्रोल-डीजल (ICE) वर्जन जैसी ही दिखती है, लेकिन फीचर्स और कुछ जरूरी बदलाव इसे अलग बनाते हैं. आइए जानते हैं नई Kia Syros EV में क्या कुछ खास मिलता है.

विज्ञापन

Kia Syros EV: डिजाइन 

पहली नजर में Kia Syros EV काफी हद तक अपने पेट्रोल-डीजल (ICE) वर्जन जैसी ही दिखती है. हालांकि, करीब से देखने पर इसके EV-फोकस्ड अपडेट्स साफ नजर आते हैं. इसमें क्लोज्ड-ऑफ डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल, नए डिजाइन वाले बंपर, Ice Cube LED हेडलैंप, Star Map लाइटिंग एलिमेंट्स, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं. रंगों की बात करें तो Kia इसे 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में लेकर आई है, जिसमें X-Line वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव Matte Graphite शेड भी शामिल है.

Kia Syros EV: केबिन और फीचर्स

Kia Syros EV का इंटीरियर काफी हद तक रेगुलर Syros जैसा ही है. डैशबोर्ड पर 30-इंच का बड़ा Trinity डिस्प्ले मिलता है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल एक ही यूनिट में दिए गए हैं.

फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 8-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, आगे और पीछे दोनों सीटों के लिए वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर और 16-लीटर का फ्रंक (फ्रंट बूट) जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: 16 लोगों के बैठने की जगह, Mercedes इंजन और लग्जरी केबिन... नई Force Urbania Deluxe हुई लॉन्च

Kia Syros EV: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Kia ने Syros EV को दो बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. पहला 42 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 443 km तक की दावा की गई रेंज देता है. वहीं, दूसरा और बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक 526 km तक की सर्टिफाइड रेंज ऑफर करता है. खास बात यह है कि इसी के साथ Syros EV अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जो 500 km से ज्यादा की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करती है. 

परफॉर्मेंस की बात करें तो बड़े बैटरी पैक वाला वेरिएंट सिर्फ 8.1 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. वहीं, अगर 100 kW DC फास्ट चार्जर का यूज किया जाए, तो इसकी बैटरी 10% से 80% तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज हो जाती है.

Kia Syros EV: सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग, 16 एडवांस फीचर्स वाला लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, चारों तरफ पार्किंग सेंसर, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

वहीं, इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों की सबसे बड़ी चिंता बैटरी को भी कंपनी ने ध्यान में रखा है. Kia पहली बार कार खरीदने वाले कस्टमर्स को बैटरी पर 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है. इसके अलावा कंपनी का Assured Buyback प्रोग्राम, Battery-as-a-Service (BaaS) फाइनेंस ऑप्शन और K-Charge नेटवर्क के जरिए देशभर में 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच की सुविधा भी मिलेगी.

Kia Syros EV: कीमत

बैटरी पैकवेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
42 kWhHTK₹13,49,900
HTK+₹14,99,900
HTX₹15,99,900
51.4 kWhHTK+ ER₹16,99,900
HTX ER₹17,99,900
HTX+ ER₹19,49,900
X-Line ER₹19,99,900

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले नई Maruti Brezza Facelift ने किया कमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola