एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: डेली 40 से 60 किलोमीटर चलने के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे बेहतर?

Updated:
विज्ञापन

एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: कौन बेहतर?

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप हर दिन 20-30 किमी की यात्रा करते हैं और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Ather Rizta और Ola S1 Pro में से कौन आपके लिए बेस्ट है? जानें पूरी तुलना.

विज्ञापन

अगर आप रोज 40 से 60 किलोमीटर का सफर करते हैं और एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो एथर रिज्टा (Ather Rizta) और ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro) दोनों ही आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. रोजाना के छोटे सफर के लिए आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट नहीं चाहिए होती, बल्कि आराम, सेफ्टी और सही परफॉर्मेंस की जरूरत होती है. आइए जानते हैं कि आपके लिए इनमें से कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर सही रहेगा.

विज्ञापन

एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: रेंज और पावर

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को खास तौर पर पारिवारिक जरूरतों और रोजाना के कम्फर्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें 2.7 kWh, 2.9 kWh और 3.7 kWh के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. इसकी IDC रेंज 123 किमी से 161 किमी तक है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है. यह 10 मिनट में 30 किलोमीटर चलने जीतना चार्ज हो जाता है.

Ola S1 Pro (Gen 3) में 5kWh/4.2 kWh पावर वाली बड़ी बैटरी मिलती है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 320/242 किलोमीटर (IDC certified) की रेंज और 130/128 किमी प्रति घंटे की जबरदस्त टॉप स्पीड देती है. इसमें 13kW की पीक पावर वाली मोटर लगी है, जो तुरंत पिकअप देती है. 

एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: फीचर्स

इसमें 34 लीटर का बडा बूट स्पेस दिया गया है, जिसे अतिरिक्त फ्रंक एक्सेसरी के साथ 56 लीटर तक बढाया जा सकता है. इसकी बडी और आरामदायक सीट रोज 20-30 किमी चलने वाले राइडर्स को बिल्कुल थकान महसूस नहीं होने देती.

ये भी पढ़ें: बिना नंबर प्लेट और डीएल के चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 115km रेंज भी मिलेगा... कीमत सिर्फ इतनी

इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, 7-इंच की टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और मोड्स जैसी आधुनिक तकनीक दी गई है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्पीड और हाई-टेक फीचर्स पसंद करते हैं.

एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: कीमत

भारतीय बाजार में Ather Rizta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग Rs 1.10 लाख से लेकर Rs 1.45 लाख तक जाती है, जो कि इसके अलग-अलग बैटरी वेरिएंट्स (2.9 kWh और 3.7 kWh) और प्रो पैक ऑप्शंस पर निर्भर करती है. वहीं दूसरी तरफ, ज्यादा पावरफुल मोटर और बडी 4 kWh बैटरी के साथ आने वाले Ola S1 Pro (Gen 2) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.30 लाख से लेकर ₹1.35 लाख तक है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में अब 105km से ज्यादा दौड़ेगा Kinetic DX, कंपनी ने जोड़े पहले से ज्यादा 2 पावरफुल बैटरी

डेली राइड के लिए कौन है सबसे बेहतर?

रोजाना 40 से 60 किलोमीटर चलने वाले व्यक्ति के लिए दोनों ही स्कूटर हफ्तों में सिर्फ एक या दो बार ही चार्ज करने पड़ेंगे. अगर आपकी प्राथमिकता परिवार के साथ घूमना, ज्यादा सामान ले जाना, बेहद आरामदायक सीट और एक स्थिर व मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर है, तो Ather Rizta आपके लिए सबसे सही ऑप्शन बनता है. लेकिन अगर आपको सड़क पर ज्यादा रफ्तार, तेज पिकअप, बडी बैटरी और स्पॉर्टी लुक पसंद है, तो Ola S1 Pro एक शानदार सेलेक्शन साबित होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola