बिना नंबर प्लेट और डीएल के चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 115km रेंज भी मिलेगा... कीमत सिर्फ इतनी
बिना नंबर प्लेट-DL के चलने वाला ई-स्कूटर (Pic: Odysse)
Odysse Racer Neo एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट के चलाया जा सकता है. यह 115 किमी तक की रेंज और 45 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड के साथ आता है, जो इसे शहर के अंदर सफर के लिए परफेक्ट बनाता है.
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में Odysse Racer एक शानदार और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में उभरकर सामने आया है. इसकी खास बात है कि इसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर-प्लेट के चलाया जा सकता है. यह स्कूटर खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजाना शहर के अंदर छोटी या कम दूरी का सफर करते हैं. इसका मॉडर्न लुक और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैफिक वाली सड़कों पर आसानी से चलाने में मदद करता है. कम लागत में बेहतर सफर देने की वजह से यह ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है.
Odysse Racer Neo: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Odysse Racer Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावरफुल बैटरी ऑप्शन देखने को मिलते हैं, जिनमें मुख्य रूप से 1.4 kWh से लेकर 2.5 kWh तक क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी शामिल है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 70 किलोमीटर से लेकर 115 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है. इसमें 1200 वाट की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 27 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस मोटर की बदौलत यह स्कूटर आराम से 45 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड हासिल कर लेता है.
Odysse Racer Neo: मॉडर्न फीचर्स और बूट स्पेस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रोजाना के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए कई काम के फीचर्स दिए गए हैं. इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, एंटी-थेफ्ट अलार्म सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग और रिवर्स मोड़ की सुविधा मिलती है. इसके अलावा फोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट और रात में बेहतर रोशनी के लिए LED हेडलाइट व टेललाइट दी गई है. सामान रखने के लिए इसमें अंडर-शीट बूट स्पेस मिलता है, जिसमें आप अपना छोटा बैग या हेलमेट आसानी से रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में अब 105km से ज्यादा दौड़ेगा Kinetic DX, कंपनी ने जोड़े पहले से ज्यादा 2 पावरफुल बैटरी
Odysse Racer Neo: कीमत और बैटरी वारंटी
भारतीय बाजार में Odysse Racer की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 53,000 रुपये से है, जो कि इसके वेरिएंट्स और बैटरी कैपेसिटी पर निर्भर करती है. कंपनी ग्राहकों की चिंता दूर करने के लिए इसकी लिथियम-आयन बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है. वहीं, इसके इलेक्ट्रिक मोटर पर 1 साल की वारंटी देखने को मिलती है. इसे नॉर्मल घरेलू सॉकेट से 3.5 से 4 घंटे के अंदर आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री
बिना लाइसेंस और नंबर प्लेट के क्यों चलेगा?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के अनुसार जिन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की टॉप-स्पीड 25 किमी प्रति घंटा या उससे कम होती है और जिनकी मोटर पावर 250 वाट तक सीमित होती है, उन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती.
Odysse Racer सीरीज में आने वाले लो-स्पीड वेरिएंट्स (जैसे Lite वेरिएंट) इसी नियम के तहत आते हैं, जिनकी रफ्तार 25 किमी प्रति घंटा तक सीमित होती है. इसी वजह से इन्हें सड़क पर चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है और न ही नंबर प्लेट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए