चलते-चलते जेम्स बॉन्ड स्टाइल में नंबर प्लेट गायब, गाड़ी पर 1 लाख रुपए से ज्यादा के चालान, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर की वीडियो वायरल
महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक Toyota Fortuner SUV चलते-चलते अपनी नंबर प्लेट को काले कवर से ढक लेती है. इस गाड़ी पर 55 ट्रैफिक चालान हैं, जिनका कुल जुर्माना 1 लाख रुपये से ज्यादा है.
महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है. ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक Toyota Fortuner SUV ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रही है.
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि Toyota Fortuner SUV हाईवे पर चल रही है और चलते-चलते ही उसकी पीछे की नंबर प्लेट एक काले रंग के कवर से ढक जाती है.
मामला यही खत्म नहीं होता सोशल मीडिया पर गाड़ी का नंबर वायरल होने के बाद इसके चालान रिकॉर्ड को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इस गाड़ी पर कुल 55 चालान हैं, जिस पर 1 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना है. इस हाई-टेक 'जुगाड़' ने पुलिस प्रशासन की ई-चालान प्रणाली और जमीनी कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में Toyota Fortuner सामान्य तरीके से सड़क पर चलती दिखाई देती है. कुछ ही सेकंड बाद गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट के सामने एक काले रंग का कवर ऊपर से नीचे की ओर स्लाइड करता है और नंबर प्लेट को पूरी तरह ढक देता है. वीडियो देखने से लगता है कि ड्राइवर ने केबिन के अंदर से ही किसी बटन या रिमोट के जरिए नंबर प्लेट छिपा दी.
ये भी पढ़ें: Gen-Z Driving Skills: ऑटोमैटिक की गोद में पली-बढ़ी नई पीढ़ी भूली क्लच और गियर, सर्वे में हुए हैरान करने वाले खुलासे
कार पर 1 लाख रुपए से ज्यादा के चालान
सोशल मीडिया पर कार का नंबर MH14 LN 4888 सार्वजनिक होने के बाद, जब हमने रिकॉर्ड्स खंगाले गए, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. इस गाड़ी पर कुल 55 ट्रैफिक चालान पेंडिंग हैं:
- 50 चालान केवल ओवरस्पीडिंग के लिए काटे गए हैं.
- प्रति ओवरस्पीडिंग चालान ₹2,000 की दर से जुर्माने की यह रकम ₹1 लाख बैठती है.
- अन्य 5 चालान बिना सीटबेल्ट ड्राइविंग के हैं.
- गलत तरीके से नंबर प्लेट प्रदर्शित करने के मामले में भी ₹1,000 प्रति चालान दर्ज है.
- कुल मिलाकर इस गाड़ी पर ₹1 लाख से अधिक का जुर्माना बकाया है.

जेम्स बॉन्ड जैसी तकनीक
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य रूप से चल रही फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट पर कुछ ही सेकंड में ऊपर से नीचे की ओर एक काला मैकेनिज्म स्लाइड होता है. देखते ही देखते नंबर पूरी तरह छिप जाता है. दावा किया जा रहा है कि इसे ड्राइवर गाड़ी के अंदर से रिमोट या बटन के जरिए ऑपरेट कर रहा है.
यूजर्स ने वीडियो देख कर चिंता जाहिर की है कि बटन दबाकर नंबर प्लेट छिपाने की यह तकनीक किसी गंभीर हादसे या 'हिट एंड रन' के मामले में आरोपी को आसानी से फरार होने में मदद कर सकती है, जिससे पीड़ित को न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा.
सिस्टम पर उठे सवाल और जनता की मांग
50 से ज्यादा ओवरस्पीडिंग के चालान बिना भरे पड़े रहना यह साफ दर्शाता है कि पुलिस की सख्त जमीनी कार्रवाई के बिना ई-चालान (e-Challan) सिस्टम बेअसर साबित हो रहा है. इस खौफनाक लापरवाही को देखते हुए नेटिजन्स ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस से कड़ी मांग की है:
- गाड़ी को सिर्फ चालान थमाने के बजाय तुरंत सीज किया जाए.
- आरोपी ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द हो.
- इस अवैध मैकेनिज्म को इंस्टॉल करने वाले गैरेज और मैकेनिक की भी गहन जांच की जाए.
ये भी पढ़ें: पेंडिंग चालान चुकाने का मौका: झारखंड और बिहार में इस दिन लग रही है नेशनल लोक अदालत, मिल सकती है जुर्माने में राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए