294.72cc का इंजन, 6 स्पीड गियर और 27.1hp पावर... Royal Enfield को टक्कर देने उतरी Jawa 42 All Stars
Jawa 42 All Stars एडीशन लॉन्च (Pic: Jawa Yezdi)
क्लासिक लेजेंड्स ने Jawa 42 All Stars का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1.85 लाख से शुरू होती है. यह मॉडल खास डिजाइन और ऑल-स्टार्स ब्रांडिंग के साथ आता है और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को टक्कर देगा. बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 14 सितंबर से शुरू होगी.
क्लासिक लेजेंड्स ने त्यौहारों के सीजन की मांग को भुनाने के लिए Jawa 42 All Stars पेश किया है, जिसकी कीमत 1,86,942 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 10,000 रुपये ज्यादा कीमत वाले इस स्पेशल एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव और खास ऑल स्टार्स ब्रांडिंग दी गई है, जबकि मैकेनिकल फीचर्स पहले जैसे ही हैं.
इसकी टक्कर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से हो रही है. ऑल स्टार्स एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक अपडेट्स हैं, जिनमें नए ग्राफिक्स, स्टार-थीम वाले खास डिटेल्स और ऑल-स्टार्स बैजिंग शामिल हैं.
Jawa 42 All Stars: ग्लोबल चेस लीग में पेशकश
इस हफ्ते की शुरुआत में, आनंद महिंद्रा ने ग्लोबल चेस लीग 2026 (Global Chess League 2026) में Jawa 42 Bobber All Stars को पेश किया था. यह स्पेशल एडिशन ब्रांड की ऑल स्टार्स लाइनअप को आगे बढाता है, और 42 Bobber All Stars की कीमत 2.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
Jawa 42 All Stars: इंजन और फीचर्स
Jawa 42 रेंज में 294.72 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन लगा है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 27.1 hp की पावर और 26.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें डूअल-चैनल ABS के साथ 280 mm फ्रंट और 240 mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. मोटरसाइकिल का व्हीलबेस 1,369 mm और सीट की ऊंचाई 795 mm है, जो डेली के इस्तेमाल के साथ बैठने की आरामदायक पोजीशन देती है.
ये भी पढ़ें: ₹2.29 लाख में Royal Enfield की नई Himalayan 440 हुई लॉन्च, मिलेंगे 443cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स
Jawa 42 All Stars 42 Bobber: वेरिएंट-वाइज कीमतें
- All Stars Mystic Copper - ₹2,08,942
- All Stars Jasper Red - ₹2,15,942
- All Stars Silver Knight - ₹2,15,942
- All Stars Shadow Black - ₹2,17,942
- All Stars Black Mirror - ₹2,19,942
Jawa 42 All Stars: वेरिएंट-वाइज कीमतें
- Black: ₹1,89,942
- Nebula Blue: ₹1,86,942
- Battle Green: ₹1,86,942
- Moss Grey: ₹1,86,942
- All Stars Ivory: ₹1,84,942
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Meteor, Classic या Hunter: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 350cc में कौन रहेगा सबसे बेहतर?
Jawa 42 All Stars: बुकिंग और डिलीवरी
Jawa 42 All Stars की बुकिंग शुरू हो चुकी है, और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 14 सितंबर, 2026 से मिलने लगेगी, जो त्यौहारों के सीजन की शुरुआत के साथ मेल खाती है.
Jawa 42 All Stars: डिजाइन और मुकाबला
कंपनी के मुताबिक अपने खास कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज को दिखाते हुए, इन मोटरसाइकिलों में पूरी रेंज पर ऑल-स्टार्स इंसिग्निया और स्टार मोटिफ्स दिए गए हैं. Jawa 42 का मुकाबला मॉडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield Meteor 350 और Honda CB350 H'ness जैसे मॉडल्स से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए