Royal Enfield Meteor, Classic या Hunter: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 350cc में कौन रहेगा सबसे बेहतर?
रॉयल इनफील्ड 350 सीसी बाइक्स (Image: Royal Enfield)
कॉलेज लाइफ के लिए दमदार बाइक की तलाश है? Royal Enfield Hunter 350, Classic 350 और Meteor 350 में से अपने बजट और स्टाइल के हिसाब से परफेक्ट बाइक चुनें. जानें तीनों का कंपैरिजन.
कॉलेज लाइफ में एक बढ़िया और स्टाइलिश बाइक होना किसी न किसी स्टूडेंट का सपना जरूर होता है. रॉयल एनफील्ड की 350cc सेगमेंट वाली बाइक्स भारतीय युवाओं के बीच काफी मशहूर हैं. अगर आप भी डेली कॉलेज आने-जाने के लिए दमदार बाइक ढूंढ रहे हैं और Hunter 350, Classic 350 और Meteor 350 के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगी. इसमें इन तीनों के बारे में बताएंगे. सही बाइक का सेलेक्शन आपके बजट, रोज के इस्तेमाल और पर्सनल स्टाइल पर निर्भर करता है.
Royal Enfield Hunter 350: यूथफुल और ट्रेंडी ऑप्शन
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को खासतौर पर युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह रॉयल एनफील्ड की सबसे हल्की और कॉम्पैक्ट बाइक है. इसका मॉडर्न स्क्रैम्बलर लुक काफी अट्रैक्टिव है और इसका वजन करीब 181 kg है, जिससे इसे सिटी ट्रैफिक में संभालना आसान होता है. इसमें स्पोर्टी और थोड़ी आगे की तरफ झुकी हुई राइडिंग पोजीशन मिलती है. माइलेज की बात करें तो यह लगभग 35-40 kmpl का माइलेज देती है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (Ex-showroom) कीमत करीब 1.37 लाख रुपये है, जो इसे सबसे किफायती RE बाइक बनाती है.
Royal Enfield Classic 350: एवरग्रीन और रोबदार चॉइस
क्लासिक 350 ब्रांड की सबसे आइकॉनिक बाइक है. अगर आपको रोड प्रेजेंस और विंटेज लुक पसंद है, तो यह बाइक आपके लिए बनी है. इसका रेट्रो लुक और क्रोम फिनिश सड़क पर सबका ध्यान खींचता है, वहीं इसका वजन लगभग 195 kg है. इसका राइडिंग पोस्चर काफी कम्फर्टेबल और अपराइट है, जो लंबी दूरी की राइड्स के लिए बहुत आरामदायक रहता है. इसकी एक्स-शोरूम (Ex-showroom) कीमत करीब 1.85 लाख रुपये से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें: ₹2.29 लाख में Royal Enfield की नई Himalayan 440 हुई लॉन्च, मिलेंगे 443cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स
Royal Enfield Meteor 350: क्रूजर और कम्फर्ट किंग
मिटियोर 350 एक प्रॉपर क्रूजर बाइक है. जो स्टूडेंट्स लंबी दूरी का सफर या वीकेंड ट्रिप्स पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें लो-सीट हाइट और फॉरवर्ड-सेट फुटपेग्स मिलते हैं तथा इसका वजन करीब 191 kg है. यह राइडर को काफी रिलैक्स्ड पोस्चर देती है, जिससे हाईवे पर लंबे सफर में थकान नहीं होती. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (Ex-showroom) कीमत लगभग 1.99 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350: कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में कौन-सी बाइक बेहतर?
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप कॉलेज आने-जाने तथा शहर के ट्रैफिक में आसानी से चलाने के लिए बाइक चाहते हैं, तो Hunter 350 आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. यदि आपको रफ एंड टफ विंटेज लुक पसंद है तो Classic 350 चुनें. वहीं अगर बजट की चिंता नहीं है और आप कम्फर्टेबल क्रूजर चाहते हैं, तो Meteor 350 बढ़िया रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए