लॉन्च से पहले नई Maruti Brezza Facelift ने किया कमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट का क्रैश टेस्ट (Photo: bncap.in)
Maruti Suzuki Brezza Facelift कल भारत में लॉन्च होगी. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. SUV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में बढ़िया नंबर्स हासिल किए हैं.
मारुति सुजुकी कल भारत में नई Brezza Facelift लॉन्च करने जा रही है. लेकिन ऑफिसियल कीमतों के ऐलान से पहले ही इस कॉम्पैक्ट SUV ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. नई Brezza को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस शानदार सेफ्टी स्कोर के साथ यह अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध मारुति सुजुकी की सबसे सेफ कारों में शामिल हो गई है.
Maruti Suzuki Brezza Facelift: एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
- अगर बात करें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) की, तो Maruti Suzuki Brezza Facelift ने यहां शानदार परफॉर्म करते हुए 32 में से 30.41 अंक हासिल किए.
- फ्रंट ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इस SUV को 16 में से 14.41 अंक मिले.
- सामने बैठे पैसेंजर की बात करें तो उसके सिर, गर्दन, छाती और टिबिया (पैर के निचले हिस्से की हड्डी) को भी 'Good' सेफ्टी मिली. वहीं पैरों की सेफ्टी 'Adequate' रही.
- साइड डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे पूरे 16 में से 16 अंक मिले और 'Good' रेटिंग हासिल हुई.
- साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी डमी के शरीर के सभी हिस्सों की सेफ्टी को 'Good' रेटिंग दी गई.
Maruti Suzuki Brezza Facelift: चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में भी इस SUV ने शानदार परफॉर्म किया. इसे कुल 49 में से 43 अंक मिले. खास बात यह रही कि 18 महीने के बच्चे और 3 महीने के शिशु के डमी टेस्ट में कार ने 12 में से पूरे 12 अंक हासिल किए.
View on Instagram
Maruti Suzuki Brezza Facelift: डिजाइन
2026 Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट को पहली नजर में देखकर आपको बिल्कुल नया मॉडल नहीं लगेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने इसकी लुक को बरकरार रखा है. इस बार पूरी तरह नया डिजाइन देने की बजाय Maruti Suzuki ने SUV में कई छोटे लेकिन जरूरी बदलाव किए हैं. सामने की तरफ नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड बंपर, नए लाइटिंग सिग्नेचर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: ₹1.45 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-AMG E 53, मिलेगी 585hp की पावर और 100Km तक की इलेक्ट्रिक रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए