₹1.45 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-AMG E 53, मिलेगी 585hp की पावर और 100Km तक की इलेक्ट्रिक रेंज

Updated:
विज्ञापन
Mercedes-AMG E 53 / Image: Mercedes-Benz

Mercedes-AMG E 53 / Image: Mercedes-Benz

Mercedes-Benz India ने नई 2026 Mercedes-AMG E 53 को ₹1.45 करोड़ की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह प्लग-इन हाइब्रिड लग्जरी सेडान 585hp की पावर, 100Km की इलेक्ट्रिक रेंज और सिर्फ 4 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ने की क्षमता के साथ कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है.

विज्ञापन

Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Mercedes-AMG E 53 Performance Edition लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.45 करोड़ रखी गई है. वहीं, कंपनी ने इसका एक और खास वेरिएंट AMG E 53 Racing Edition भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹1.48 करोड़ है. यह परफॉर्मेंस सेडान पहली बार 2024 में ग्लोबल मार्केट में पेश की गई थी. नई AMG E 53 में स्टैंडर्ड E-Class के मुकाबले ज्यादा पावर, बेहतर परफॉर्मेंस, स्पोर्टी डिजाइन और कई मैकेनिकल अपग्रेड दिए गए हैं.

दमदार इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

नई Mercedes-AMG E 53 में 3.0-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें कंपनी का 4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी मिलता है, जिससे सभी पहियों तक पावर पहुंचती है. यह एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार है, इसलिए इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 21.2kWh बैटरी पैक भी दिया गया है. दोनों मिलकर यह सिस्टम 585hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार सिर्फ 4 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है. वहीं, AMG E 53 Racing Edition में मिलने वाले AMG Driver's Package के साथ इसकी मैक्सिमम रफ्तार 280 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है.

चार्जिंग और इलेक्ट्रिक रेंज

नई Mercedes-AMG E 53 में 400V लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है. कंपनी के अनुसार, 60kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक केवल 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. वहीं, अगर 11kW AC चार्जर का इस्तेमाल किया जाए, तो बैटरी को 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. Mercedes-Benz का दावा है कि यह प्लग-इन हाइब्रिड सेडान सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है, जिससे शहर के रोजमर्रा के सफर के दौरान पेट्रोल की जरूरत काफी कम हो सकती है.

स्टैंडर्ड E-Class से कैसे अलग है?

नई AMG E 53 में कई परफॉर्मेंस अपग्रेड दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड E-Class से अलग बनाते हैं. इसमें इलेक्ट्रॉनिक रियर लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम, एयर सस्पेंशन और रियर-एक्सल स्टीयरिंग जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है.

स्पोर्टी डिजाइन देता है अलग पहचान

नई Mercedes-AMG E 53 का लुक स्टैंडर्ड E-Class से काफी अलग और ज्यादा स्पोर्टी है. इसके फ्रंट में AMG की सिग्नेचर वर्टिकल स्लैट ग्रिल, बड़ा एयर इंटेक वाला नया बंपर और चौड़े फ्रंट फेंडर्स दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल, AMG साइड स्कर्ट, 20-इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं. इसके रियर में बूट स्पॉइलर, डिफ्यूजर और चार गोल एग्जॉस्ट टिप्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत करते हैं.

फीचर्स की भी भरमार

कार के केबिन में प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा कार में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे—

  • Burmester प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • मल्टीकलर एम्बिएंट लाइटिंग
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स
  • 360-डिग्री कैमरा
  • मल्टीपल एयरबैग्स और कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

यह भी पढ़ें: डिलीवरी के अगले ही दिन ओनर ने Tata Sierra.ev को उतार दिया रेत पर, फिर की ड्रिफ्ट और ऑफ-रोडिंग


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola