एसकेएमसीएच में इलाजरत सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

एसकेएमसीएच में इलाजरत सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के तेजौल निवासी 62 वर्षीय विचाराधीन बंदी की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और सही इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

विज्ञापन

: Excise Act Muzaffarpur:  बेनीबाद थाना क्षेत्र के तेजौल (वार्ड दो) निवासी 62 वर्षीय विचाराधीन बंदी गोनू दास की गुरुवार को एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. 19 जुलाई को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार गोनू दास को 20 जुलाई को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा भेजा गया था.

विज्ञापन

जेल अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर

करा गेट पर हुई स्वास्थ्य जांच में वह क्रॉनिक अल्कोहल विड्रॉल सिंड्रोम समेत कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए थे. जेल प्रशासन ने उन्हें नशा मुक्ति केंद्र (सदर अस्पताल) भेजा था, जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने गुरुवार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहां इलाज के क्रम में उनकी सांसें थम गईं.

परिजनों का पुलिस पर रिश्वत का आरोप

मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने एसकेएमसीएच इमरजेंसी के बाहर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छोड़ने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी. पैसे न देने पर जेल भेजा गया और सही से इलाज न मिलने के कारण मौत हुई.

जेल प्रशासन की सफाई और पोस्टमार्टम

जेल प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बंदी लगातार डॉक्टरों की निगरानी में था. घटना के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें:सोनपुर मंडल के छोटे स्टेशनों पर सुधरेगी खान-पान सेवा, कुढ़नी समेत 7 स्टेशनों को मिली सौगात


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन