मुजफ्फरपुर: नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, कंपनीबाग रोड में ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट तोड़ा

मुजफ्फरपुर में नीट मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान मार्च निकालते छात्र.
NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में मुजफ्फरपुर में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. कल्याणी चौक से कंपनीबाग तक निकले आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस चौकी और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.
Muzaffarpur News: नीट परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले मुजफ्फरपुर में छात्रों ने प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च निकाला.
कल्याणी चौक से कंपनीबाग तक निकला आक्रोश मार्च
छात्रों का प्रदर्शन कल्याणी चौक से शुरू होकर मिठनपुरा, समाहरणालय और कंपनीबाग तक पहुंचा. पूरे रास्ते प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया.
देर शाम प्रदर्शन हुआ उग्र
दिनभर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन देर शाम स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शनकारियों ने सदर अस्पताल रोड स्थित लोहे की बैरिकेडिंग और डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा कंपनीबाग स्थित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी नुकसान पहुंचाया गया.
समाहरणालय के पास लगे सरकारी बैनर और पोस्टर भी फाड़ दिए गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा कई बार आमने-सामने टकराव की स्थिति बनी.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिस की सतर्कता के कारण स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










