Bihar Board का फीस रिफंड नोटिस जारी, 3 अगस्त से पहले कर लें ये जरूरी काम

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
Bihar Board OFSS Bank Details: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने OFSS के माध्यम से इंटर कक्षा में नामांकित छात्रों से प्राप्त आवेदन फीस की राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी संस्थानों को अपना बैंक अकाउंट OFSS पोर्टल पर अपडेट और सत्यापित करना होगा.
Bihar Board OFSS Bank Details: बिहार बोर्ड ने इंटर में OFSS के जरिए एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर बैंक डिटेल अपडेट नहीं होगी, तो फीस वापस करने की प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है. इसके लिए बोर्ड ने तारीख भी तय कर दी है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मुताबिक सभी स्कूलों और कॉलेजों को 23 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 के बीच अपना बैंक अकाउंट OFSS पोर्टल पर अपडेट करना होगा. बोर्ड ने संस्थानों से कहा है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते यह काम पूरा कर लें.
ऐसे अपडेट करें बैंक डिटेल
बैंक जानकारी अपडेट करने के लिए सबसे पहले OFSS पोर्टल पर लॉगिन करें. इसके बाद College Information वाले विकल्प पर जाएं. यहां Manage Bank Link पर क्लिक करें और बैंक की जानकारी भर दें. फिर OTP के जरिए जानकारी की पुष्टि करें और आखिर में Submit बटन दबाकर प्रक्रिया पूरी कर दें.
BSEB ने दी अपडेट
इन डिटेल्स की होगी जरूरत
- बैंक खाता
- संख्या खाताधारक का नाम
- बैंक का नाम
- IFSC Code
- बैंक शाखा का नाम
आखिर बैंक डिटेल अपडेट करना क्यों जरूरी है
इंटर में एडमिशन के समय OFSS के जरिए छात्रों से आवेदन शुल्क लिया जाता है. अब बिहार बोर्ड उसी आवेदन शुल्क की राशि वापस कर रहा है. लेकिन पैसा सीधे संबंधित संस्थान के बैंक खाते के जरिए ही भेजा जाएगा. इसलिए सही बैंक डिटेल पोर्टल पर होना जरूरी है. अगर जानकारी गलत होगी या अपडेट नहीं होगी, तो फीस वापस मिलने में देरी हो सकती है.
कोई दिक्कत आए तो यहां करें संपर्क
अगर बैंक डिटेल अपडेट करने के दौरान कोई तकनीकी समस्या आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बिहार बोर्ड ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. संस्थान 0612-2230009 या 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं. बोर्ड ने सभी प्राचार्यों से अपील की है कि तय समय के भीतर बैंक विवरण अपडेट कर दें, ताकि आवेदन शुल्क लौटाने की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके.
ये भी पढ़ें: CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम 29 जुलाई से, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










