CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम 29 जुलाई से, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

Updated:
विज्ञापन
सीबीएसई (Photo : Canva)

सीबीएसई (Photo : Canva)

CBSE Practicle Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12 की कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के संचालन के लिए डिटेल्ड नोटिस जारी कर दिया हैं। इस बारे मे बोर्ड की ओर से अपने ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

विज्ञापन

CBSE Practicle Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं की कम्पार्टमेंट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का डिटेल्ड नोटिस जारी कर दिया हैं. इस बारे में बोर्ड की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक, कंपार्टमेंट कैटेगरी के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होने वाली है और 4 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी.

Practicle Exam Categories: इन केटेगरी के छात्रों के लिए एग्जाम अनिवार्य

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिपीट प्रैक्टिकल (RP) और थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों (RB), इन दोनों कैटेगरी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन अनिवार्य किया गया है. CBSE की ओर से बताया गया है की RP कैटेगरी के छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के दौरान सिर्फ प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना होगा. वहीं RB कैटेगरी के छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के दौरान प्रैक्टिकल और थ्योरी, दोनों परीक्षाओं में शामिल होना होगा.

CBSE Board 12th Compartmental Practical Exam Guidelines Check Here

CBSE Exam Venue: जाने एग्जाम वेन्यू के बारे में

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रेगुलर कैंडिडेट्स के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके अपने स्कूलों में आयोजित की जाएंगी. अगर किसी केंद्र पर किसी खास विषय के लिए प्रैक्टिकल की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई, तो संबंधित CBSE रीजनल ऑफिस परीक्षा को पास के किसी स्कूल में अरैंज करेगा.

CBSE Exam Instruction: यह है दिशा निर्देश

एलिजिबल छात्रों को अपने रिजल्ट या मार्कशीट और एडमिट कार्ड की एक कॉपी लेकर 27 जुलाई 2026 तक अपने स्कूलों या परीक्षा सेंटर से कॉन्टैक्ट करने का निर्देश दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में प्रैक्टिकल एग्जाम की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola