मुजफ्फरपुर: हैदराबाद में मजदूर की दर्दनाक मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हैदराबाद में काम के दौरान हुए एक भीषण हादसे में मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के एक मजदूर की दुखद मृत्यु हो गई. गुरुवार को जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, तो परिजनों के बीच हाहाकार मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दरधा गांव निवासी मजदूर मेघु सहनी (50) की हैदराबाद में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई. घटना तीन दिन पूर्व की बताई जा रही है. गुरुवार को उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार मेघु सहनी हैदराबाद की एक बुरादा फैक्ट्री में मजदूरी करते थे. काम के दौरान करीब 80 किलोग्राम वजन वाला बुरादा का बोरा उनके ऊपर गिर पड़ा. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शव पहुंचते ही रो पड़े परिजन

गुरुवार को मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.

जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

मुखिया सुमंगल सहनी, सरपंच रमेश सहनी और वार्ड सदस्य पप्पू निषाद मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन