LPG New Rules: 1 अक्टूबर से खाते में नहीं आएगी सब्सिडी, अगर ये जरूरी काम नहीं किया पूरा

Updated:
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर गाड़ी से उतारता कर्मी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य है. जानिए यह नया नियम आपके लिए क्या मायने रखता है और इसे कैसे पूरा करें.

विज्ञापन

LPG New Rules: मुजफ्फरपुर के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 1 अक्टूबर से रसोई गैस सब्सिडी में बड़ा बदलाव होने वाला है. जिले में रसोई गैस की मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन 20,000 से अधिक घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के घरों तक की जाती है. ऐसे में ये खबर उन सभी लोगों के पॉकेट और मंथली बजट से जुड़ी है. केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) जरूरी कर दिया है. यानी जिन उपभोक्ताओं का BAA पूरा नहीं हुआ है, उन्हें सब्सिडी वाले रिफिल के लिए पहले सत्यापन कराना होगा. 

विज्ञापन

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 1 अक्टूबर से जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा है, उन्हें लागू सब्सिडी के साथ रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर घरेलू LPG रिफिल मिलता रहेगा. ऐसे उपभोक्ताओं को दोबारा BAA कराने की जरूरत नहीं होगी. 

जिन ग्राहकों ने अभी तक BAA नहीं कराया है, उनके लिए सब्सिडी वाले रिफिल की सुविधा ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद शुरू हो जाएगी. सरकार ने साफ किया है कि इसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक सब्सिडी पहुंचाना है.

eKYC नहीं कराया तो क्या होगा?

LPG New Rules Subsidy Infographics.png
KYC करने व न करने के फायदे नुकसान इंफोग्राफिक्स से समझें | Prabhat Khabar

सरकार के अनुसार जो उपभोक्ता BAA नहीं कराना चाहते या किसी वजह से इसे पूरा नहीं कर पाते, वे LPG लेना जारी रख सकते हैं. हालांकि, उन्हें अपनी यह पसंद तेल विपणन कंपनियों के डिजिटल चैनल के जरिए दर्ज करनी होगी.

ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के दिए जाएंगे. यानी 14.2 किलो वाले सब्सिडी रिफिल की सुविधा पाने के लिए BAA पूरा करना जरूरी होगा. 

घर बैठे भी करा सकते हैं BAA

LPG उपभोक्ताओं को BAA कराने के लिए गैस एजेंसी तक जाने की जरूरत हर मामले में नहीं है. डिलीवरी के समय भी डिलीवरी कर्मचारी OMC के मोबाइल एप के जरिए ऑथेंटिकेशन पूरा करा सकता है.

इसके अलावा संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इंडेन ग्राहकों के लिए IndianOil ONE, भारत गैस के लिए HelloBPCL और HP Gas ग्राहकों के लिए HP PAY ऐप उपलब्ध है. 

गैस एजेंसी पर भी करा सकते हैं सत्यापन

उपभोक्ता अपने LPG वितरक के शोरूम पर जाकर भी BAA करा सकते हैं. इसके अलावा तेल कंपनियों के वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट और IVRS के जरिए अपनी पसंद दर्ज करने की सुविधा दी गई है.

सरकार के अनुसार 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता BAA पूरा कर चुके थे. यह कुल सक्रिय घरेलू LPG ग्राहकों का 89.9 फीसदी है. 

बाद में BAA कराया तो भी मिलेगी सब्सिडी

अगर किसी उपभोक्ता ने 1 अक्टूबर तक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, तो बाद में भी BAA पूरा किया जा सकता है. ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद सब्सिडी वाले रिफिल की सुविधा फिर शुरू हो जाएगी. LPG सेवाओं से जुड़ी मदद के लिए सरकार ने 1800-2333-555 टोल-फ्री हेल्पलाइन भी जारी की है.

यह भी पढे़ं:

जापान में दिखेगा मुजफ्फरपुर के लाल का जलवा, एशियन गेम्स के कुराश स्पर्धा में प्रशांत तिवारी बने IT ऑफिसर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन